भास्कर अपडेट्स: श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 21 भारतीय मछुआरे, कोलंबो से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका के कोलंबो जेल में बंद 21 भारतीय मछुआरे रिहा हो गए हैं। सभी शनिवार को कोलंबो से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। श्रीलंकाई नौसेना ने इन मछुआरों को गिरफ्तार किया था। भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को बताया था कि मछुआरों को वापस भेज दिया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई जा रहे हैं। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग और जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने श्रीलंकाई सरकार के अधिकारियों के सहयोग से भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की थी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

50 हजार करोड़ रुपए के 8 नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट को केंद्र की मंजूरी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार (2 अगस्त) को बताया कि कैबिनेट ने 50,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के 936 किलोमीटर लंबे 8 नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसमें अयोध्या रिंग रोड और गुवाहाटी में 121 किमी का रिंग रोड शामिल है। इससे देश भर में लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार होगा। भीड़भाड़ कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।