16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/01/17/untitled-design-2024-01-17t064837633_1705454351.jpg)
तमिलनाडु के रामनाथपुरम के 18 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि मछुआरों के दो नावें भी जब्त कर लिया गया है। इससे पहले 13 जनवरी को भी श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। साथ ही उनकी नाव को भी जब्त कर लिया था। श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया था। श्रीलंका का कहना था कि ये लोग अवैध तरीके से श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में शिकार कर रहे थे।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
प्यूर्टो रिको में फायरिंग, 6 लोगों की मौत; मृतकों में 16 साल का लड़का भी शामिल
प्यूर्टो रिको में मंगलवार रात एक हाईवे पर फायरिंग हुई। इसमें एक 16 साल का टीनएजर समेत 6 लोग मारे गए। इसके बाद हाईवे को बंद कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मारे गए तीन लोगों के शव एक वैन से बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दो लोगों के शव करीब ही अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक- यह मामला गैंगवार का है। साल के पहले महीने में ही अब तक गैंगवार और ड्रग्स वॉर में 28 लोग मारे जा चुके हैं।