भास्कर अपडेट्स: मुंबई के विजय नगर में एक घर का हिस्सा गिरा, मलबे में दबने से 2 की मौत

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके के विजय नगर में शुक्रवार रात एक घर का हिस्सा गिर गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

कर्नाटक में प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय को 100% आरक्षण की तैयारी, कर्नाटक कैबिनेट की अगली बैठक में प्रस्ताव रखा जा सकता है

कर्नाटक सरकार प्राइवेट सेक्टर की समूह ‘सी’ और ‘डी’ की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 100 फीसदी आरक्षण देने की तैयारी में है। साथ ही दिव्यांगों के लिए 5% पद आरक्षित होगा। कर्नाटक के श्रम मंत्री संतोष लाड ने इसके लिए प्रस्तावित कर्नाटक औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) (संशोधन) नियम, 2024 को लेकर श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

कैबिनेट की अगली बैठक में यह प्रस्ताव रखा जा सकता है। संतोष लाड ने कहा, अब तक निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को आरक्षण पर सरोजिनी महिषी रिपोर्ट ही नीति थी। अब इसमें बदलाव कर आरक्षण के लिए कानून बनाने जा रहे हैं। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी जरूरी है।