भास्कर अपडेट्स: मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराई बस, खाई में गिरी; 4 की मौत, कई घायल

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Update; Kashmir Akhnoor Operation | Mumabi Delhi News

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास एक बस की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इसके चलते बस खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पास के MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवी मुंबई पुलिस के DCP पंकज दहाने ने बताया कि बस श्रद्धालुओं को लेकर डोंबिवली के केसर गांव से पंढरपुर जा रही थी।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

राजीव कुमार फिर पश्चिम बंगाल के डीजीपी बनाए गए, चुनाव आयोग ने इस पद से हटाया था

राजीव कुमार को फिर से पश्चिम बंगाल का डीजीपी बनाया गया है। वे पहले भी राज्य के डीजीपी थे। 2024 लोकसभा चुनावों के ऐलान के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने राजीव कुमार को पद से हटा दिया था। उनकी जगह IPS संजय मुखर्जी को राज्य का डीजीपी नियुक्त किया गया था। राजीव कुमार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का काफी भरोसेमंद माना जाता है।