भास्कर अपडेट्स: बेंगलुरु में सेंट्रल क्राइम ब्रांच का छापा, रेव पार्टी से ड्रग्स जब्त की; एक गाड़ी में आंध्र प्रदेश के विधायक का पास मिला

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Delhi Fire | MP Rajasthan Delhi UP Mumbai News

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने शहर में इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास एक फार्महाउस पर छापेमारी की। यहां एक रेव पार्टी चल रही थी। अधिकारियों को एक्स्टसी गोलियां, कोकीन और बाकी ड्रग्स भी जब्त की गई। ब्रांच ने इनपुट मिलने के बाद रविवार तड़के छापा मारा था। पुलिस ने यहां से 17 एमडीएमए गोलियां और कोकीन जब्त किया।

इस रेव पार्टी में आंध्र प्रदेश और बेंगलुरु के 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। इनमें 25 से ज्यादा लड़कियां थीं। पार्टी में डीजे, मॉडल, एक्टर्स और टेक्निकल एक्सपर्ट्स भी मौजूद थे। यह पार्टी हैदराबाद के शख्स वासु के जन्मदिन की थी। इसे लेकर इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

उत्तर प्रदेश के बरेली में फ्लाईओवर से बस गिरी; 1 की मौत, 40 घायल

उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार तड़के एक बस फ्लाईओवर से गिर गई। जिससे एक यात्री की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे फतेहगंज थाना क्षेत्र में हुआ। बस दिल्ली से आ रही थी। जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार के मुताबिक मृतक की पहचान मेरठ के प्रेम किशन (40) के रूप में हुई है। घायलों को बरेली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से चार की हालत गंभीर है।

लद्दाख में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 रही

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक सोमवार सुबह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। NCS ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

कपाट खुलने के बाद 8 दिन में 1.20 लाख तीर्थयात्री बद्रीनाथ पहुंचे

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद केवल 8 दिनों में रिकॉर्ड 1,20,757 तीर्थयात्री बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। 19 मई को 28055 तीर्थयात्रियों ने बद्रीनाथ के दर्शन किए। यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन भक्तों को सभी सुविधाएं दे रहा है। DM हिमांशु खुराना के मुताबिक बद्रीनाथ धाम में अब तक 1546 श्रद्धालुओं की जांच एवं उपचार किया जा चुका है। बदलते मौसम में श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।