भास्कर अपडेट्स: प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना का केस सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया, मुख्य न्यायाधीशों को भ्रष्ट बताया था

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Ghulam Nabi Azad Kerala Landslide | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Noida Mumbai News

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट यानी अवमानना का केस बंद कर दिया है। प्रशांत भूषण ने साल 2009 में ‘तहलका’ मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि भारत के पिछले 16 मुख्य न्यायाधीशों में आधे भ्रष्ट थे। 2010 में उनके खिलाफ अवमानना का केस सुप्रीम कोर्ट ने शुरू किया था।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

उत्तराखंड के रुद्रपुर में जहरीली गैस का रिसाव, SDM समेत 28 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंगलवार सुबह जहरीली गैस का रिसाव हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही SDM, SDRF, दमकल विभाग की टीमें और पुलिस मौके पर पहुंची। इन पर भी जहरीली गैस का असर हुआ। SDM समेत कई कर्मचारी भी बेहोश हुए। करीब 28 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आजाद नगर में एक कबाड़ी की दुकान पर रखे सिलेंडर में से इस गैस का रिसाव हुआ था।

पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 13 की मौत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुई हैं। यहां पर लोगों के रेस्क्यू में लगी नाव सिंध नदी में पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। नाव में 25 लोग सवार थे, जिन्हें रिलीफ कैंप लेकर जाया जा रहा था। हादसा सिंध के सहवान शहर के बिलावलपुर गांव में हुआ। पुलिस ने बताया कि 8 लोगों को नदी से रेस्क्यू किया गया है, जबकि 4 लापता हैं।

गौतम अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय अरबपति गौतम अडाणी फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप तीन में शामिल हुआ है।

137.4 बिलियन डॉलर (11 लाख करोड़) की संपत्ति के साथ गौतम अडाणी अब रैंकिंग में केवल अमेरिका के एलन मस्क और जेफ बेजोस से पीछे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

NEET-PG की काउंसलिंग स्थगित, MCC ने जारी किया नोटिस

NEET-PG काउंसलिंग 2022 को रीशेड्यूल किया गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी। इसके अनुसार, काउंसलिंग में और सीटें बढ़ाने के लिए ऐसा किया गया है। हालांकि, अभी तारीख तय नहीं की गई है। पहले इसे 1 सितंबर से शुरू किया जाना था।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR 31 अगस्त को बिहार के दौरे पर, राष्ट्रीय राजनीति एजेंडे पर चर्चा संभव

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बुधवार को बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा करेंगे। अपने दौरे के दौरान केसीआर गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के परिवारों को आर्थिक मदद देंगे।

ब्राजील के अमेजन के जंगलों में स्वदेशी जनजाति के आखिरी सदस्य की मौत, 26 साल से अकेला रह रहा था

ब्राजील में स्थित अमेजन के जंगलों में एक जनजाति विलुप्त हो गई। इसका आखिरी सदस्य वहां मृत पाया गया है। यह सदस्य जंगल में गड्ढा खोदकर जानवरों को उसमें फंसाकर शिकार करता था। इस कारण इसे ‘मैन ऑफ द होल’ कहा जाता था। यह आखिरी सदस्य 26 साल से तनारू आइलैंड पर अकेला रहा करता था। दावा है कि उसे अपनी मौत का पहले से अंदाजा था। इसलिए उसने रीति अनुसार हाथ में तोते का पंख पकड़ा था।

ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं- 2024 में BJP को सत्ता से हटाना मेरी ‘आखिरी लड़ाई’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना उनकी ‘आखिरी लड़ाई’ होगी। उन्होंने स्पष्टीकरण दिए बिना कहा, ‘भाजपा को किसी भी कीमत पर हराना है।’ बनर्जी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल को बचाना हमारी पहली लड़ाई है। मैं वादा करती हूं कि हम 2024 में केंद्र की सत्ता से भाजपा को हटा देंगे। अगर आप हमें डराने की कोशिश करेंगे, तो हम जवाब देंगे।’

दिल्ली में 2022 में अब तक डेंगू के 205 मामले दर्ज, MCD ने जारी की रिपोर्ट

दिल्ली में 2022 में अब तक डेंगू के 205 मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32 और जुलाई में 26 मामले दर्ज किए गए। वहीं, 27 अगस्त तक दिल्ली में डेंगू के 205 मामले दर्ज किए गए हैं।

खबरें और भी हैं…