भास्कर अपडेट्स: ट्विन टावर के आस-पास नहीं उड़ेंगे ड्रोन, नोएडा पुलिस ने 26 अगस्त से 31 अगस्त तक लगाया बैन

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Raja Singh Asaduddin Owaisi | Noida Supertech Twin Towers Demolition

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
7.5 लाख स्क्वेयर फीट में बने ट्विन टावर की ऊंचाई कुतुब मीनार से भी ज्यादा बताई गई है। - Dainik Bhaskar

7.5 लाख स्क्वेयर फीट में बने ट्विन टावर की ऊंचाई कुतुब मीनार से भी ज्यादा बताई गई है।

नोएडा पुलिस ने 26 अगस्त से 31 अगस्त तक सुपरटेक ट्विन टावर डिमोलिशन के चलते ड्रोन पर बैन लगा दिया है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। गौरतलब है कि 32 मंजिला एपेक्स और 29 मंजिल सियेन को 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे 3700 किलो विस्फोटक के जरिए ध्वस्त कर दिया जाएगा।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

जम्मू-कश्मीर के कटरा और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आया भूकंप

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार रात करीब 3:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जम्मू क्षेत्र के कटरा इलाके से 62 किलोमीटर उत्तर पूर्व में 5 किलोमीटर की गहराई में था।इसके अलावा, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी 2:21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। इसका केंद्र कोल्हापुर से 171 किमी पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था। दोनों ही राज्यों में आए भूकंपों में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

ओवैसी बोले- हमारी मांग पर टी राजा गिरफ्तार हुए, जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से करें

असदुद्दीन ओवैसी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि हमारी मांग के मुताबिक, पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता टी राजा सिंह को पीडी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। इसलिए जुमे की नमाज के बाद ऐसा कोई नारा न लगाएं, जिससे देश का माहौल खराब हो।

राष्ट्रपति की बेटी के नाम पर बनाया फेक अकाउंट, नोएडा का इंजीनियर गिरफ्तार

राष्ट्रपति मुर्मू की बेटी के नाम पर फेक ट्विटर अकाउंट बनाने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, शैलेंद्र शुक्ला नोएडा का रहना वाला है। उसका अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा था। उसे सबक सिखाने के लिए उसने फेक अकांउट बनाया था। वहीं आरोपी के पास से तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

खबरें और भी हैं…