भास्कर अपडेट्स: झारखंड के चाईबासा से 4 IED बम और 2 ग्रेनेड रिकवर किए, नक्सलियों ने जंगल में छिपाए थे

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Delhi Dwarka Fire Incident| Delhi Mumbai News

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड की चाईबासा पुलिस ने पश्चिम सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में जंगल से 4 IED बम, 2 ग्रेनेड और 2 डेनोनेटर रिकवर किए हैं। नक्सिलयों ने ये हथियार सुरक्षाबलों पर हमला करने के लिए प्लांट किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने ये सर्च ऑपरेशन गुरुवार (14 मार्च) को चलाया था। पुलिस ने ऑपरेशन के बाद बताया कि उन्हें नक्सलियों के जंगल में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने यह एक्शन लिया।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

आंध्रप्रदेश के तिरुपति में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया

आंध्रप्रदेश के तिरुपति में गुरुवार (14 मार्च) की शाम रात 8 बजकर 43 मिनट पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप जमीन से 10 किमी की गहराई में था। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।