भास्कर अपडेट्स: जम्मू के राजौरी में आर्मी कैंप पर बड़ा आतंकी हमला नाकाम, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates; Jammu And Kashmir Infiltration | Delhi Mumbai News

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू के राजौरी सोमवार (22 जनवरी) सुबह आतंकियों ने आर्मी कैंप पर बड़ा हमला करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाबलों ने इसे नाकाम कर दिया। सेना ने बताया कि अभी दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। घटना को लेकर और जानकारी आना बाकी है।

आतंकियों ने 16 जुलाई को जम्मू के डोडा जिले के डेसा में सुरक्षाबलों पर हमला किया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की फायरिंग में सेना के कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हो गए। एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई थी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

कंबोडिया में बंधक बनाए 14 भारतीयों को छुड़ाया

कंबोडिया में नौकरी के नाम पर बंधक बनाए गए 14 भारतीयों को छुड़ा लिया गया। कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास ने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को इनकी सूचना दी थी। भारतीय दूतावास ने कहा, ‘इन लोगों को कंबोडिया के सामाजिक व युवा पुनर्वास मंत्रालय की देखरेख में रखा गया है।

​​​​​​