भास्कर अपडेट्स: केरल के वायनाड में जीप खाई में गिरी, नौ लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

  • Hindi News
  • National
  • DAINIK BHASKAR LIVE UPDATES, BREAKING NEWS, 26 AUGUST, UPDATES NEWS, UP, BIHAR, MP, DELHI

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केरल के वायनाड में शुक्रवार को एक जीप पलटकर खाई में जा गिरी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और ड्राइवर सहित 4 लोग गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना शाम करीब साढ़े चार बजे थलप्पुझा में कन्नोथमाला के पास हुई। जीप में मजदूर सवार थे जिस खाई में जीप गिरी वह करीब 25 मीटर गहरी है। हादसे में जीप के दो टुकड़े हो गए।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

पुतिन भारत में होने वाली G20 समिट में शामिल नहीं होंगे, लंबे सस्पेंस के बाद रूस की तरफ से पुष्टि

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अगले महीने भारत में होने वाली G20 समिट में हिस्सा नहीं लेंगे। क्रेमलिन के स्पोक्सपर्सन दिमित्री पेस्कोव ने इसकी पुष्टि कर दी है। पुतिन ने 2019 में आखिरी बार जापान में हुई G20 समिट में इन पर्सन शिरकत की थी। 2020 में रियाद और 2021 में रोम में हुई समिट में भी पुतिन वर्चुअली शामिल हुए थे। 2022 में बाली में हुई समिट में भी रूसी राष्ट्रपति मौजूद नहीं थे। पुतिन की जगह फॉरेन मिनिस्टर सर्गेई लावरोव नई दिल्ली आएंगे। समिट 9 और 10 सितंबर को होगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…