भारत मंडपम में कोणार्क चक्र के सामने वर्ल्डलीडर्स का स्वागत: मोदी ने बाइडेन को इसके बारे में बताया; ब्रिटिश PM की पत्नी अक्षता ने फुटबॉल खेली…PHOTOS

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में G-20 समिट में आए वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत किया। मोदी जिस जगह मेहमानों का स्वागत कर रहे थे, वहां बैकग्राउंड में कोणार्क मंदिर का सूर्य चक्र बना हुआ था।

जब बाइडेन वहां पहुंचे तो मोदी ने स्वागत किया। बाइडेन की नजर चक्र पर पड़ी तो PM उनका हाथ पकड़कर सूर्य चक्र के बारे में बताने लगे। बाइडेन भी उनकी बात सुनते नजर आए।

दो दिन के इस समिट में ऐसे और मोमेंट्स रहे, जिनकी चर्चा हो रही है। जैसे मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गले लगाया। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज की आंख पर लगी चोट को लेकर उनका हालचाल जाना। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पहुंचे, तो मोदी ने आगे बढ़कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

एक दिन पहले शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता सुनक ने ब्रिटिश काउंसिल हेडक्वार्टर में एक स्थानीय स्कूल के कुछ बच्चों के साथ कुछ बिताए। उनसे बातचीत की और फुटबॉल भी खेली।
PHOTOS में G-20 समिट में पहुंचे वर्ल्ड लीडर्स…

सुबह 9:30 बजे: PM मोदी भारत मंडपम पहुंचे।

सुबह 9:30 बजे: PM मोदी भारत मंडपम पहुंचे।

सुबह 10 बजे: कोणार्क चक्र के पास PM ने UN महासचिव गुटेरेस का स्वागत किया।

सुबह 10 बजे: कोणार्क चक्र के पास PM ने UN महासचिव गुटेरेस का स्वागत किया।

सुबह 10.05 बजे: मोदी वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय बंगा से मिले।

सुबह 10.05 बजे: मोदी वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय बंगा से मिले।

कोणार्क चक्र भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज में, समय और परिवर्तन का प्रतीक
ओडिशा के कोणार्क चक्र को 13वीं शताब्दी के दौरान राजा नरसिम्हादेव-प्रथम के शासन के समय बनाया गया था। यह भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज में नजर आता है। इसमें 24 तीलियां हैं। यह भारत के प्राचीन ज्ञान, उन्नत सभ्यता और वास्तुशिल्प उत्कृष्टता का प्रतीक है। यह समय का प्रतीक है, जो कालचक्र के साथ-साथ प्रगति और परिवर्तन को दर्शाता है।

सुबह 10.07 बजे: बांग्लादेश की PM शेख हसीना भारत मंडपम पहुंचीं।

सुबह 10.07 बजे: बांग्लादेश की PM शेख हसीना भारत मंडपम पहुंचीं।

सुबह 10.07 बजे: PM मोदी यूरोपियन यूनियन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मिले।

सुबह 10.07 बजे: PM मोदी यूरोपियन यूनियन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मिले।

सुबह 10:21 बजे: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मैलोनी भारत मंडपम पहुंचीं।

सुबह 10:21 बजे: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मैलोनी भारत मंडपम पहुंचीं।

सुबह 10:23 बजे: जर्मनी के चांसलर ओलफ शोल्ज से PM मोदी ने मिलकर उनकी आंख का हालचाल पूछा।

सुबह 10:23 बजे: जर्मनी के चांसलर ओलफ शोल्ज से PM मोदी ने मिलकर उनकी आंख का हालचाल पूछा।

सुबह 10:26 बजे: कनाडा के PM जसिटन ट्रूडो का मोदी ने स्वागत किया।

सुबह 10:26 बजे: कनाडा के PM जसिटन ट्रूडो का मोदी ने स्वागत किया।

सुबह 10:36 बजे: PM मोदी तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन से मिले।

सुबह 10:36 बजे: PM मोदी तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन से मिले।

सुबह 10:45 बजे: PM मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात की। मोदी ने बाइडेन को कोणार्क चक्र के बारे में जानकारी दी।

सुबह 10:45 बजे: PM मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात की। मोदी ने बाइडेन को कोणार्क चक्र के बारे में जानकारी दी।

सुबह 10:40 बजे: PM मोदी ने ब्रिटिश PM ऋषि सुनक का गले लगाकर स्वागत किया।

सुबह 10:40 बजे: PM मोदी ने ब्रिटिश PM ऋषि सुनक का गले लगाकर स्वागत किया।

ब्रिटिश PM स्कूली बच्चों से मिले, फुटबॉल खेली
एक दिन पहले शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता सुनक ने ब्रिटिश काउंसिल हेडक्वार्टर में एक स्थानीय स्कूल के कुछ बच्चों के साथ कुछ पल बिताए। उनसे बातचीत की और फुटबॉल भी खेली।

ये तस्वीर शुक्रवार की है। अक्षता सुनक ने स्कूली बच्चों के साथ फुटबॉल खेली।

ये तस्वीर शुक्रवार की है। अक्षता सुनक ने स्कूली बच्चों के साथ फुटबॉल खेली।

ऋषि और अक्षता स्कूल स्टूडेंट्स के साथ।

ऋषि और अक्षता स्कूल स्टूडेंट्स के साथ।

सुनक ने बच्चों से बातचीत की। पढ़ाई के बारे में जाना।

सुनक ने बच्चों से बातचीत की। पढ़ाई के बारे में जाना।

खबरें और भी हैं…