भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव आज: राज्यों के सदस्य नई समिति चुनेंगे, शाम तक नतीजे; पहलवानों ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rewari
  • Wrestling Federation Of India WFI Election Voting Update; Bajrang Punia, Sakshi Malik, Vinesh Phogat, Brijbushan Sharan Singh

रेवाड़ी9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव आज होंगे। शाम तक नए अध्यक्ष और समिति का चयन हो जाएगा। इसके बाद पहलवानों ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। - Dainik Bhaskar

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव आज होंगे। शाम तक नए अध्यक्ष और समिति का चयन हो जाएगा। इसके बाद पहलवानों ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव आज होंगे। शाम तक नतीजे भी आ जाएंगे। इसके बाद शाम 4 बजे दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पहलवान प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसकी जानकारी रेसलर विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर दी है। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस का एजेंडा क्या रहेगा, इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया। चुनाव आमसभा की विशेष बैठक के दौरान होंगे और 7 अगस्त को बनाई गई मतदाता सूची के अनुरूप होंगे।

बता दें कि WFI के चुनाव पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 11