बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम: 20 फीट गहराई पर फंसा; दो जेसीबी, एक पोकलेन मशीन से 15 फीट खुदाई पूरी

आलीराजपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बच्चे के रेस्क्यू के लिए बोरवेल के पास जेसीबी से खुदाई की जा रही है। - Dainik Bhaskar

बच्चे के रेस्क्यू के लिए बोरवेल के पास जेसीबी से खुदाई की जा रही है।

आलीराजपुर जिले में 5 साल का मासूम बोरवेल में गिर गया है। हादसा खंडाला गांव के डावरी फलिया का है। बच्चे का नाम विजय पिता दिनेश है। वह दोस्तों के साथ घर के पास ही खेत में खेल रहा था। खेत में थैले से ढंकी बोरिंग थी। खेलते-खेलते बच्चों ने थैला हटाया और अंदर झांकने लगे। इसी दौरान विजय उसमें गिर गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ