बेंगलुरु में भारी बारिश का कहर जारी: स्कूलों में छुट्‌टी का ऐलान; बाढ़ की वजह बनने वाले अतिक्रमणों को हटाया जा रहा

  • Hindi News
  • National
  • Bengaluru (Karnataka) Rainfall Updates; CM Basavaraj Bommai Visited Flood Affected Areas | Bengaluru Rain

बेंगलुरु9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक हफ्ते से जारी बारिश ने बेंगलुरु में बुरे हालात खड़े कर दिए हैं। शहर के ज्यादातर इलाके पानी में डूब गए हैं। लोगों को ऑफिस आने जाने के लिए ट्रैक्टर और क्रेन की सवारी करनी पड़ रही है। इसके बीच बेंगलुरु में एक अलग तस्वीर दिखाई दे रही है। भारी बारिश और अस्त-व्यस्त जनजीवन की वजह बनने वाले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।

बेंगलुरु के महादेवपुरा में जेसीबी और बुलडोजर अतिक्रमण हटाने के काम पर लगे हैं। बेंगलुरु नगर निगम ने 696 अतिक्रमणों की पहचान की है, जिनकी वजह से शहर में पानी भर गया है। सबसे ज्यादा 175 अतिक्रमण महादेवपुरा में ही मिले थे। बाकी इलाकों में भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बुधवार सुबह अपने मंत्रियों और नगरपालिका के अधिकारियों के साथ आउटर रिंग रोड के बारिश से प्रभावित इलाकों के दौरे पर गए। उन्होंने बताया है कि 1 से 5 सितंबर के बीच बेंगलुरु के कई हिस्सों में सामान्य से 150% से ज्यादा बारिश हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि बेंगलुरु के कई हिस्सों और कर्नाटक के दूसरे इलाकों में 9 सितंबर तक ऐसी ही बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। बेंगलुरु नगर पालिका के चीफ कमिश्नर ने बताया कि 30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच सामान्य से 5 गुना ज्यादा बारिश हुई है। शहर की 162 झीलें भर गई हैं, जिसके चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

बारिश के पानी में डूबे बंगले और आलीशान कारें
कर्नाटक के CM ने कहा कि बारिश ने 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालात ऐसे हैं कि शहर के रिहायशी इलाकों में आलीशान बंगले और लेक्सस, बेंटले, BMW व रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें आधा पानी में डूब गई हैं। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। IT कंपनियों ने भी वर्क फ्रॉम होम की घोषणा की है।

कल तक बेंगलुरु में IT कर्मचारी 50 रुपए देकर ट्रैक्टर से ऑफिस जा रहे थे। कई लोगों ने क्रेन का भी सहारा लिया।

कल तक बेंगलुरु में IT कर्मचारी 50 रुपए देकर ट्रैक्टर से ऑफिस जा रहे थे। कई लोगों ने क्रेन का भी सहारा लिया।

सड़कों पर इतना पानी भरा है जिसमें कार ऊपर तक डूब गई हैं। नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जा रहा है।

सड़कों पर इतना पानी भरा है जिसमें कार ऊपर तक डूब गई हैं। नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जा रहा है।

2 दिन से लगातार ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त
बेंगलुरु में लगातार बारिश के चलते बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई है। बाहरी इलाकों में पानी भर गया है। जरूरी सामान की सप्लाई के लिए नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 3 दिन से ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री के मुताबिक बाढ़ से 430 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 2,188 अन्य को आंशिक नुकसान हुआ है। करीब 225 किलोमीटर लंबी सड़कें, पुल, पुलिया और बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बेंगलुरु में इन दिनों कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। हर तरफ पानी ही पानी है।

बेंगलुरु में इन दिनों कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। हर तरफ पानी ही पानी है।

खबरें और भी हैं…