बेंगलुरु के फेमस रामेश्वरम कैफे में धमाका, 4 लोग घायल: विस्फोट की वजह साफ नहीं; भाजपा सांसद बोले- विस्फोट रहस्यमयी

बेंगलुरु1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विस्फोट के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। - Dainik Bhaskar

विस्फोट के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।

बेंगलुरु के मशहूर रामेश्‍वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर को अचानक विस्‍फोट होने से 4 लोग घायल हो गए। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई है। यह विस्फोट शहर के राजाजीनगर इलाके में दोपहर करीब 1 बजे हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे की रसोई में यह विस्फोट हुआ है, जिससे प्रॉपर्टी को काफी नुकसान हुआ है। घायल होने वालों में 3 कैफे कर्मचारी और 1 ग्राहक शामिल है। उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि विस्‍फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, व्हाइटफील्ड फायर स्टेशन के एक अफसर ने कहा कि उन्हें कैफे में सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली है। फिलहाल वो मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

हादसे के बाद की तस्वीरें…

मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन कर रही है।

मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन कर रही है।

रामेश्‍वरम कैफे की रसोई में यह विस्फोट हुआ है।

रामेश्‍वरम कैफे की रसोई में यह विस्फोट हुआ है।

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

कैफे में बैठे कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

कैफे में बैठे कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

पुलिस ने कैफे के पास बैरिकेडिंग लगाकर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

पुलिस ने कैफे के पास बैरिकेडिंग लगाकर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

भाजपा सांसद ने विस्फोट को रहस्यमयी बताया
बेंगलुरु सेंट्रल से भाजपा सांसद पीसी मोहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रामेश्वरम कैफे में रहस्यमयी विस्फोट के बारे में सुनकर चिंतित हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

बेंगलुरु में काफी फेमस है रामेश्वरम कैफे
रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु में अपने डोसा के लिए काफी फेमस है। इसकी शहर में कई ब्रांच हैं। कैफे की स्थापना साल 2022 में हुई थी। यहां सुबह 6ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक काफी भीड़ रहती है। यहां कई सेलिब्रिटी भी डोसा खाने पहुंच चुके हैं।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…