बुर्का पहनकर फर्जी वोट डालने पहुंचीं 2 महिलाएं गिरफ्तार: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान के नाम से VIDEO वायरल; जानिए सच्चाई

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 68.29 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बुर्का पहने दो लड़कियों को महिला पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारा और गिरफ्तार कर लिया। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इन महिलाओं से बुर्का पहनाकर फर्जी वोटिंग करवाई गई।

  • इस वीडियो को इसी दावे के साथ X पर कई यूजर्स ने शेयर किया। फ्रंटल फोर्स नाम के वेरिफाइड यूजर ने लिखा- बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग करती पकड़ी गईं महिलाएं, यही कारण है कि विपक्ष बुर्का हटाकर पहचान की जांच नहीं करने को कह रहा है।

इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, 19 हजार से ज्यादा लाइक और 5 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं।

खुद को पीएम मोदी का समर्थक बताने वाले वेरिफाइड यूजर जितेंद्र प्रताप सिंह ने लिखा- सलमा नगमा आदि को बुर्का पहनाकर फर्जी वोट करवाया जाता रहा है। इस बार सख्ती है तो ऐसे बहुत सी फर्जी वोटिंग के लिए आ रही ख्वातीन पकड़ी जा रही है। ख़्वातीनो सुनो, फर्जी वोटिंग करने की बहुत कड़ी सजा है।

पोस्ट को अब तक 2.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 7 हजार से ज्यादा लाइक और 3 हजार से ज्यादा रीट्वीट हो चुके हैं। यूजर की प्रोफाइल चेक करने पर हमें पता चला कि इन्हें X पर PM मोदी समेत 40 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

इसी दावे और कैप्शन के साथ अनुराग राव नाम के एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने भी वीडियो शेयर किया।

एक यूजर ने लिखा- क्या थप्पड़ मारा महिला सुरक्षाकर्मी ने बुर्का पहनकर फर्जी वोट डालनी पहुंची थीं।

वायरल वीडियो का सच…

वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें यह वीडियो ट्रोल इंडियन पॉलिटिक्स नाम के फेसबुक पेज पर मिला। वीडियो का लिंक…

फेसबुक पेज पर शेयर किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट।

फेसबुक पेज पर शेयर किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट।

यह वीडियो फेसबुक पेज पर 15 फरवरी 2022 को शेयर किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- यूपी इलेक्शन 2022 रामपुर में पुलिस ने फर्जी वोटिंग की कोशिश में बुर्का पहनी महिलाओं को पकड़ा, पीटा और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पड़ताल के अगले चरण में हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किया। सर्च करने पर हमें इस मामले से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। खबर का लिंक…

नवभारत की वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीन शॉट।

नवभारत की वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीन शॉट।

14 फरवरी 2022 का यह वीडियो उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले का है। दरअसल, उत्तरप्रदेश में 2022 को हुए लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग करते हुए बुर्का पहने हुए 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों महिलाओं के नाम मुस्कान और रानी बताए गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया था। साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान का है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें-9201776050​​​​​​

खबरें और भी हैं…