बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में 21 मौतें: रोहतास में झरने में फंसे 6 लोग; एमपी-यूपी समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Mumbai UP Rainfall Alert | Rajasthan MP Delhi Bihar Monsoon Forecast

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बिहार के रोहतास में वाटरफॉल का जलस्तर बढ़ने से 6 लोग फंस गए। वन विभाग की टीम ने उन्हें रेस्क्यू किया। - Dainik Bhaskar

बिहार के रोहतास में वाटरफॉल का जलस्तर बढ़ने से 6 लोग फंस गए। वन विभाग की टीम ने उन्हें रेस्क्यू किया।

बिहार में ​लगातार बारिश से ​नदियां उफान पर हैं। भागलपुर में गंगा और कोसी के कटाव में कई घर बह गए हैं। यहां रोहतास के मां तुतला भवानी धाम वाटरफॉल में शनिवार सुबह पानी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। 6 लोग तेज बहाव में फंस गए। वन विभाग की टीम ने उन्हें रेस्क्यू किया। भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से पिछले 24 घंटे में 12 जिलों में 21 लोगों की मौत हुई हैं।

​​​​​उधर, उत्तर प्रदेश में नेपाल से लगे जिलों बाढ़ जैसे हालात हैं। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज के करीब 800 गांव लगातार तीसरे दिन भी बाढ़ की चपेट में हैं। शाहजहांपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे लगातार दूसरे दिन बंद है। बलरामपुर में प्राइमरी स्कूल में 3 फीट तक पानी भरा है।

रोहतास में वाटरफॉल में फंसे 6 लोगों को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

रोहतास में वाटरफॉल में फंसे 6 लोगों को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

एमपी, यूपी समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट है। ​​​​​​उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़ में तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, असम, मेघालय, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार मिलाकर कुल 21 जगह बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे सड़क, रेल और एयर ट्रैफिक सर्विसेस प्रभावित हो सकती हैं। दिल्ली के भी कुछ इलाकों में शुक्रवार देर रात शनिवार सुबह तेज बारिश देखने को मिली। यहां आज भी बारिश होने के आसार हैं।

देशभर में बारिश की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तेज बारिश हुई। इस कारण पहाड़ों से पत्थर सड़कों पर गिरे।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तेज बारिश हुई। इस कारण पहाड़ों से पत्थर सड़कों पर गिरे।

नेपाल में गंडक नदी में पानी छोड़ा गया है। इससे बिहार के बगहा में बाढ़ जैसे हालात बने।

नेपाल में गंडक नदी में पानी छोड़ा गया है। इससे बिहार के बगहा में बाढ़ जैसे हालात बने।

मुंबई के एक फुटओवर ब्रिज (FOB) से गुजरते लोग। यहां आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

मुंबई के एक फुटओवर ब्रिज (FOB) से गुजरते लोग। यहां आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

राजस्थान के बीकानेर में भारी बारिश के चलते एक रिहायशी इलाके के घर पूरे डूब गए।

राजस्थान के बीकानेर में भारी बारिश के चलते एक रिहायशी इलाके के घर पूरे डूब गए।

भागलपुर में कोसी नदी उफान पर है। इसके चलते कई जगहों पर तटबंध में कटाव हो रहा है।

भागलपुर में कोसी नदी उफान पर है। इसके चलते कई जगहों पर तटबंध में कटाव हो रहा है।

असम के गंगटोक में बारिश के चलते तीस्ता का जलस्तर बढ़ा। तीस्ता बाजार भी डूब गया है।

असम के गंगटोक में बारिश के चलते तीस्ता का जलस्तर बढ़ा। तीस्ता बाजार भी डूब गया है।

UP में भी काफी बारिश हो रही है। कानपुर में गंगा उफान पर हैं, कई इलाके डूब गए हैं।

UP में भी काफी बारिश हो रही है। कानपुर में गंगा उफान पर हैं, कई इलाके डूब गए हैं।

आगे मौसम कैसा रहेगा…

  • कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, तटीय और दक्षिण कर्नाटक, केरल में 13 से 16 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है।
  • साथ ही असम, मेघालय, ओडिशा में 13-16 जुलाई, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, अंडमान-निकोबार में 14 जुलाई और नगालैंड-मणिपुर में 14-15 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है।

राज्यों की मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, IMD बोला- गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी

शुक्रवार को भोपाल, हरदा में करीब एक घंटा तेज पानी गिरा। इससे पहले धूप खिली हुई थी।

शुक्रवार को भोपाल, हरदा में करीब एक घंटा तेज पानी गिरा। इससे पहले धूप खिली हुई थी।

मध्यप्रदेश से ट्रफ लाइन भले ही दूर निकल गई हो, लेकिन उत्तरी गुजरात में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल-इंदौर समेत 12 जिले भीगे, जबकि शनिवार को 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है।​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अभी भी 3 फीट तक पानी, गोरखपुर में राप्ती के किनारे घरों की एक मंजिल डूबी

तस्वीर शाहजहांपुर की है। यहां बीते 2 दिन से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

तस्वीर शाहजहांपुर की है। यहां बीते 2 दिन से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शाहजहांपुर में करीब 2 से 3 फीट पानी भरा हुआ है। हाईवे के एक हिस्से को लगातार दूसरे बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को 15-20 जिलों में 5 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे ज्यादा 38 मिलीमीटर लखीमपुर खीरी में बारिश हुई। सबसे कम तापमान बरेली में 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे बहरामपुर में इमारातों की एक-एक मंजिल डूब गई है। यहां जो कालोनियां नदी से दूर हैं, उनमें भी 3-4 फीट तक पानी भर गया है। यहां नाव भी चल रही हैं। प्रशासन ने कहा है कि राप्ती से सटा होने के चलते यह क्षेत्र हर साल डूबता है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: CM नीतीश बोले- सावधानी बरतें, घरों में सुरक्षित रहें

बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली बांके नदी में तेजी से कटाव हो रहा है।

बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली बांके नदी में तेजी से कटाव हो रहा है।

बिहार के भागलपुर में कोसी उफान पर है। नदी का कटाव तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली से मधुबनी में 6, औरंगाबाद में 4, पटना में 2 मौत हुई है। वहीं, रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद, सारण, कैमूर, गोपालगंज, लखीसराय, मधेपुरा और सुपौल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

CM नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। CM ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का पालन करें। घरों में रहें और सुरक्षित रहें। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 20 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में तूफानी बरसात

पिछले 24 घंटे के दौरान श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ एरिया में 40MM बरसात हुई। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के एरिया में शुक्रवार देर शाम करीब 68KM की गति से तेज आंधी चली।

पिछले 24 घंटे के दौरान श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ एरिया में 40MM बरसात हुई। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के एरिया में शुक्रवार देर शाम करीब 68KM की गति से तेज आंधी चली।

उत्तरी राजस्थान के जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। हनुमानगढ़-गंगानगर में तूफान के कारण कई जगह पेड़ और कच्चे मकानों के टीनशेड गिर गए। जयपुर, झालावाड़, चूरू, बूंदी, बारां, बांसवाड़ा, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, बीकानेर में भी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

असम: बाढ़ से 7 और लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 90 पहुंचा

तस्वीर असम के गोलपाड़ा इलाके की है। यहां बाढ़ प्रभावित लोगों का रेस्क्यू जारी है।

तस्वीर असम के गोलपाड़ा इलाके की है। यहां बाढ़ प्रभावित लोगों का रेस्क्यू जारी है।

असम के कई जिलों में हफ्तेभर से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इससे 7 और लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों का कुल आंकड़ा 90 हो गया है। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) की रिपोर्ट में बताया गया है कि गोलपारा जिले में नांव पलटने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौगांव और जोरहट में बाढ़ के पानी में डूबने से 1-1 शख्स की मौत हो गई।

राज्य सरकार ने बताया कि 24 जिलों में 12 लाख से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। कुल 316 रिलीफ कैंप में 2 लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं। काजिरंगा नेशनल पार्क के 180 जानवरों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि अब बाढ़ के पानी का लेवल कम हो रहा है।

हरियाणा: 7 शहरों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 14 जुलाई के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

करनाल के आसपास खेतों में धान की फसल और आसमान में हल्के बादल।

करनाल के आसपास खेतों में धान की फसल और आसमान में हल्के बादल।

हरियाणा के 7 शहरों में शनिवार सुबह 9 बजे तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में गरज/बिजली/अचानक तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: प्रदेश में 2 दिन बारिश की संभावना, मानसून के फिर सक्रिय होने से तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट

पंजाब के फिरोजपुर में सड़कों पर पानी भर गया।

पंजाब के फिरोजपुर में सड़कों पर पानी भर गया।

पंजाब में मानसून के फिर से सक्रिय होने के बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। एक ही दिन में पंजाब के औसत तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। आने वाले दो दिनों में पंजाब में सामान्य या इससे कम बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…