- Hindi News
- National
- Jammu Kashmir Budget 2024 Update; Nirmala Sitharaman | Revenue Capital Expenditure
नई दिल्ली27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
निर्मला सीतारमण में 7वां बजट पेश किया, वे ऐसा करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया। इसमें जम्मू-कश्मीर को 42 हजार 277 करोड़ रुपए दिए गए। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर में केंद्र शासित प्रदेश को दिए गए 41 हजार 751 करोड़ रुपए से 1.2% की मामूली बढ़ोतरी है। हालांकि इस बार जम्मू-कश्मीर पुलिस को 9 हजार 789 करोड़ रुपए का अतिरिक्त फंड भी दिया गया है।
अब, राज्य का बजट संसद में पेश होना बाकी है, जो संभवत: संसद में पेश होने वाला जम्मू कश्मीर का आखिरी स्टेट बजट होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट सितंबर 2024 से पहले राज्य में विधानसभा चुनाव करवाने का आदेश दे चुका है।
जम्मू-कश्मीर में सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव होंगे
जम्मू कश्मीर में पिछली बार विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2014 में हुए थे। तब पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार बनी थी। जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सदन होने के बाद बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। 11 दिसंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने भारत के चुनाव आयोग को 30 सितंबर 2024 से पहले राज्य में विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था।
लोकसभा चुनाव 2024 में जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को 2 सीट मिलीं, 2 नेशनल कांफ्रेंस के खाते में
जम्मू कश्मीर की 5 सीटों में से जम्मू और उधमपुर सीट BJP के खाते में गईं। जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस को यहां 2 सीटें मिलीं। बारामूला सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते।
केंद्रीय बजट को आसान भाषा में समझने ये खबरें भी पढ़ें…