बंगाल में महिला को सड़क पर घसीटा, नंगाकर पीटा: ​​​​​​​भाजपा ने कहा- वो पार्टी पदाधिकारी, TMC पर लगाए मारपीट के आरोप

​​​​​​​कोलकाता2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर भाजपा बनाम TMC की लड़ाई शुरू हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कूचबिहार जिले में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला पदाधिकारी रोसोनारा खातून को घर से खींचकर सड़क पर घसीटा गया और नंगा कर पीटा गया।

घटना की शिकायत बंगाल भाजपा के नेताओं ने मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग और अल्पसंख्यक आयोग से की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि महिला मोर्चा की एक नेता की गोखसदांगा में TMC के गुंडों ने पिटाई की। सार्वजनिक रूप से उनके कपड़े फाड़ दिए। वह अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही।

घटना पर पुलिस ने कहा- मामले को राजनीतिक और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। 3 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला के एक रिश्तेदार को भी तस्वीरें खींचने और अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि महिला पदाधिकारी को सड़क पर घसीटा गया और नंगा कर पीटा गया।

आरोप है कि महिला पदाधिकारी को सड़क पर घसीटा गया और नंगा कर पीटा गया।

पीड़ित महिला का बयान
कूच बिहार के एमजेएन अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने बताया- TMC की महिलाओं ने उन्हें नंगा कर दिया और पानी में डुबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर TMC में नहीं शामिल हुई तो और प्रताड़ित किया जाएगा। मैं बेहोश हुई तो छोड़ दिया गया।

TMC ने क्या कहा
TMC के एक नेता ने बताया- पीड़ित के पिता की शिकायत में कहा गया है कि पारिवारिक विवाद की वजह से पड़ोसियों ने उकी बेटी पर हमला किया। उन लोगों ने बेटी के बाल पकड़े। उसे घसीटा और निर्वस्त्र कर पिटाई की। घटना संपत्ति के एक विवाद से जुड़ा है। इसे सांप्रदायिक बनाने की कोशिश की जा रही है। बाद में महिला ने पिता ने मीडिया से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने की वजह से उस पर हमला हुआ।

अमित मालवीय क्या बोले
भाजपा नेता अमित मालवीय ने दावा किया कि यह घटना कूचबिहार जिले के माथाभांगा विधानसभा के रामठेंगा बाजार में हुई। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्य रोसोनारा खातून को उसके बाल पकड़कर घसीटा गया और शारीरिक हमला किया गया।

वहीं, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा- एक सभ्य समाज में इस तरह की घटना कलंकित करने वाली है। पुलिस ने SP के कहने के बाद FIR दर्ज की। पुलिस ने पीड़ित के ही एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम FIR में भी नहीं था।

राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने कहा- भाजपा संकीर्ण राजनीति पर उतर आई है। पयचिम बंगाल के लोगों ने उसे खारिज कर दिया है। उन्हें ऐसी राजनीति करनी चाहिए जिससे राज्य का भला हो।

यह खबर भी पढ़ें…

बंगाल गवर्नर ने ममता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया: कहा- उन्होंने गलत टिप्पणी की

देश में पहली बार राज्यपाल ने सीएम पर मानहानि का केस किया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी के कुछ नेताओं के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में यह केस किया। एक दिन पहले ममता ने कहा था कि महिलाओं ने उनसे शिकायत की है कि वे राजभवन की गतिविधियों की वजह से वहां जाने से डरती हैं। राज्यपाल-सीएम में लंबे समय से खींचतान चल रही है। पूरी खबर पढ़ें…

ममता की मोदी को तीनों क्रिमिनल कानूनों को लेकर चिट्ठी, लिखा- जल्दी में पास किए गए,1 जुलाई से इनका लागू होना टालें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। ममता ने मोदी से अपील की है कि तीनों क्रिमिनल कानूनों का लागू होना फिलहाल टाल दें। इन कानूनों को जल्दी में पास किया गया है। बंगाल की सीएम ने संसद से इन कानूनों की नई समीक्षा कराने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…