फेसबुक लाइव के दौरान मर्डर का केस: आरोपी की पत्नी बोली- मेरा पति रंजिश भूलने वालों में से नहीं था, उसे प्रताड़ित किया गया

मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
8 फरवरी को अभिषेक घोषालकर की मॉरिस नोरोन्हा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया था। - Dainik Bhaskar

8 फरवरी को अभिषेक घोषालकर की मॉरिस नोरोन्हा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया था।

मुंबई के दहिसर इलाके में उद्धव गुट के नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गुरुवार (8 फरवरी) रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अभिषेक फेसबुक लाइव पर चर्चा कर रहे थे। हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। हमलावर की पहचान मॉरिस नोरोन्हा के रूप में हुई थी।

9 फरवरी को आरोपी नोरोन्हा को महालक्ष्मी इलाके में मौजूद कब्रिस्तान में दफनाया गया। मॉरिस की पत्नी सरीना और मां ने अभिषेक घोषालकर से चल रही रंजिश को लेकर बहुत सी बीतें कहीं। TOI की खबर के मुताबिक, पत्नी सरीना ने कहा कि मॉरिस उन लोगों में से नहीं था जो रंजिश भूल जाते हैं।

वहीं, शनिवार (10 फरवरी) को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने इस मामले के एक और आरोपी अमरेंद्र मिश्रा को किला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अमरेंद्र को 13 फरवरी तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है। अमरेंद्र पर आरोप है कि अभिषेक की हत्या के लिए उसने ही आरोपी मॉरिस नोरोन्हा को पिस्टल दी थी।

क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि जिस पिस्टल से अभिषेक की हत्या हुई है वो अमरेंद्र मिश्रा के नाम पर है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 और 12 कर रही हैं।

आरोपी मॉरिस नोरोन्हा (लाल टी-शर्ट) ने अभिषेक घोषालकर की 4 गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद उसने खुद भी सुसाइड कर लिया था।

आरोपी मॉरिस नोरोन्हा (लाल टी-शर्ट) ने अभिषेक घोषालकर की 4 गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद उसने खुद भी सुसाइड कर लिया था।

झूठा रेप केस किया था, अभिषेक ने शिकायत करने वाले का साथ दिया
परिवार ने बताया कि साल 2022 में मॉरिस पर दो FIR दर्ज हुई थीं। पहला मामला महिला से रेप का था। मॉरिस को गिरफ्तार किया गया था और उसने कुछ महीने जेल में सजा भी काटी थी। अभिषेक घोषालकर ने रेप का केस लगाने वालों की मदद की थी।

अभिषेक की पत्नी तेजस्वी ने मॉरिस के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसने कहा था कि फेसबुक लाइव के दौरान मॉरिस ने तेजस्वी के खिलाफ गलत शब्द बोले थे।

मॉरिस की पत्नी सरीना ने बताया कि पुलिस केस के कारण मॉरिस काफी परेशान रहता था। वो कई बार कहता था कि अभिषेक घोषालकर को सबक सिखाएगा, लेकिन हम लोगों ने इस बात पर गौर नहीं किया।

सरीना ने कहा कि मॉरिस पोकर खेलता था। उसका US में बिजनेस भी था। अभिषेक घोषालकर ने US एम्बेसी में संपर्क किया था। इसके बाद से मॉरिस का बिजनेस प्रभावित हुआ था। उसे US में बिजनेस करने से रोक दिया गया था।

सरीना के मुताबिक, जिस रेप केस में मॉरिस को सजा हुई थी वह बाद में झूठा साबित हो गया था। मॉरिस को प्रताड़ित किया गया था।

घटना वाले दिन 3 कॉल आए
सरीना ने बताया- घटना वाले दिन (8 फरवरी) मैं जॉब पर थी। मेरे जानने वाले ने कॉल की और बताया कि अभिषेक घोषालकर को गोली मारी गई है। मुझे लगा कि राजनीतिक दुश्मनी में किसी ने घटना को अंजाम दिया होगा। इसके बाद दूसरी कॉल आई तो पता चला कि गोली मारने वाला मेरा पति मॉरिस है। तीसरी कॉल आई तो पता चला कि पति ने भी सुसाइड कर लिया है।

सरीना ने आगे कहा कि उसे नहीं मालूम कि मॉरिस के पास पिस्टल कहां से आई। घटना वाले दिन मॉरिस को किसी से अभिषेक के बारे में बात करते हुए भी नहीं सुना था।

पति को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया
सरीना ने कहा कि कोविड में समाज सेवा करने के लिए मॉरिस को सम्मानित किया गया था। वो लोगों की मदद करते थे। पार्षद चुनाव की तैयारी में थे। लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते थे। दिसंबर 2022 में मॉरिस ने अभिषेक घोषालकर से दोस्ती कर ली थी, लेकिन यह दोस्ती ‘घाव पर बैंड-एड लगाने’ जैसी थी। जो लगातार दर्द दे रही थी।

अभिषेक घोषालकर मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

सिक्योरिटी गार्ड की गन से गोली मारी; रेप केस में सजा काट चुका था हमलावर मॉरिस

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मॉरिस के सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लिया। दरअसल, अभिषेक पर जिस गन से गोलियां चलाई गईं, वह मॉरिस के गार्ड अमरेंद्र मिश्रा की थी। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…