फेक न्यूज एक्सपोज: UP के प्रयागराज में सड़क पर खुले गटर में गिरी लड़की? जानिए इस वायरल वीडियो का सच

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर कीचड़ में सनी एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर कीचड़ से भरे गढ्ढे में गिर जाती है। आसपास खड़े दो लड़के उस लड़की की मदद करते हुए बाहर निकालते हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो यूपी के प्रयागराज का है। जहां सड़कों की हालत कुछ ऐसी नजर आ रही है।

कांग्रेस नेता विरेंद्र चौधरी ने वीडियो शेयर कर लिखा- नाम बदल देने से विकास नही होता। ये कोई नदी नहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की सड़क है।

और सच क्या है?

  • वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें इस वीडियो से जुड़े एक पोस्ट पर दिल्ली के लोक निर्माण विभाग का रिप्लाई मिला।

  • दिल्ली के लोक निर्माण विभाग ने पोस्ट के रिप्लाई में लिखा कि यह शिकायत दिल्ली के म्युनिसिपल कारपोरेशन से संबंधित है।
  • पड़ताल के दौरान हमें दिल्ली अपडेट न्यूज नाम के यूट्यूब चैनल पर इससे जुड़ी खबर मिली।​

  • चैनल के मुताबिक, ये वीडियो दिल्ली के बेगमपुर का है। जहां एक महिला सड़क पर खुले गटर में गिरकर फंस गई। वहीं, ये वीडियो भी चैनल पर खबर के साथ 25 अगस्त 2022 को अपलोड हुआ था।
  • साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। ये वीडियो यूपी के प्रयागराज का नहीं बल्कि दिल्ली के बेगमपुर का है।

खबरें और भी हैं…