फेक न्यूज एक्सपोज: विवादित बयान के बाद नूपुर शर्मा का नया वीडियो आया सामने? जानिए इस वायरल VIDEO का सच

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नूपुर को कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या अपने ही देश में हिंदू होना जुर्म है। वीडियो में आगे नूपुर ने राहुल गांधी और JNU (जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी) पर निशाना साधते हुए दोहरे चरित्र का आरोप लगाया।

दावा किया जा रहा है कि विवादित बयान के बाद नूपुर शर्मा का ये नया वीडियो है।

और सच क्या है?

  • वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें ये वीडियो महानगर न्यूज अहमदनगर नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला।

  • चैनल पर मौजूद वीडियो के टाइटल में लिखा है- वनवासी कल्याण आश्रम और के.जी.एम. द्वारा स्मृति व्याख्यान श्रंखला का आयोजन। इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है- राष्ट्रवाद और महिलाओं के योगदान पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा का व्याख्यान
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि महानगर न्यूज नाम के यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो 4 साल पहले अपलोड हुआ था।
  • पड़ताल के अगले चरण में हमने यूट्यूब चैनल से हिंट लेकर इससे जुड़े की-वर्ड्स सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें नूपुर शर्मा के ट्विटर अकाउंट पर इस कार्यक्रम से जुड़ा एक पोस्ट मिला।

  • 24 मई 2018 को नूपुर ने कार्यक्रम की 4 फोटो शेयर कर लिखा था- आज महाराष्ट्र के नगर में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित ‘व्याख्यान’ में ‘राष्ट्रवाद में महिलाएं’ पर बात की। कुछ बहुत ही उद्यमी नगर महिलाओं के साथ बातचीत करना भी एक सौभाग्य की बात थी, जो विभिन्न तरीकों से समाज में योगदान दे रही हैं।
  • बता दें, विवादित बयान के बाद से नूपुर ने किसी भी कार्यक्रम में शिरकत या सार्वजनिक उपस्थिति नहीं की है। साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। ये वीडियो नूपुर के विवादित बयान के बाद का नहीं बल्कि 4 साल पुराना है।

खबरें और भी हैं…