फेक न्यूज एक्सपोज: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ से पहले वैदिक परंपरा निभाकर ग्रहण किया पदभार? जानिए इस दावे का सच

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्या हो रहा है वायरल : द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति मुर्मू की पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के साथ राष्ट्रपति मुर्मू शिवलिंग की पूजा कर रही हैं।

दावा किया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ से पहले वैदिक परंपरा निभाकर ग्रहण किया पदभार।

और सच क्या है?

  • वायरल फोटो का सच जानने के लिए हमने इसे गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ये फोटो रिपोर्टर पोस्ट की वेबसाइट पर खबर के साथ मिली।
  • वेबसाइट के मुताबिक, 29 फरवरी 2020 की ये फोटो झारखंड के देवघर जिले में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की है। जहां पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के साथ पूजा-अर्चना की थी।
  • पड़ताल के अगले चरण में हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। इससे जुड़े फोटोज और वीडियो हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिले।

  • साफ है कि सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फोटो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। ये फोटो अभी की नहीं बल्कि 29 फरवरी 2020 की है।

खबरें और भी हैं…