प्रियंका और केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस: कल रात 8 बजे तक जवाब देने को कहा; PM मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का है मामला

  • Hindi News
  • National
  • Poll Panel Notice To Priyanka Gandhi, Arvind Kejriwal Over Remarks On PM

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत और अपमानजनक टिप्पणी करने पर प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा ने प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मध्य प्रदेश में PM मोदी को लेकर झूठे और असत्यापित बयान दिए।

इसके साथ ही भाजपा ने आम आदमी पार्टी ( AAP) पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर PM मोदी को लेकर अपमानजनक वीडियो पोस्ट किया है। दरअसल, AAP ने 8 नवंबर को अपने X अकाउंट पर PM और गौतम अडाणी को लेकर वीडियो स्टोरी पोस्ट की थी। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को आप ने मोदी और अडाणी की फोटो पोस्ट की और आरोप लगाया कि पीएम, उद्योगपति के लिए काम करते हैं, लोगों के लिए नहीं।

इन्हीं बातों को लेकर भाजपा ने 10 नवंबर को प्रियंका और केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी। आयोग ने 16 नवंबर को रात 8 बजे तक दोनों नेताओं को जवाब देने के लिए कहा है।

प्रियंका गांधी से जुड़ा मामला क्या है?
भाजपा का आरोप है कि प्रियंका ने मध्य प्रदेश के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में असत्यापित और झूठे बयान दिए। इससे जनता को गुमराह करने और प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई।

दरअसल, प्रियंका ने सांवेर में कहा था कि मोदी जी जो यह बीएचईएल था, जिससे हमें रोजगार मिलते थे, जिससे देश आगे बढ़ रहा था, इसका आपने क्या किया, किसको दे दिया, बताएं मोदी जी किसको दे दिया, अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को क्यों दे दिया? इसी बयान झूठा बताते हुए भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की है।

प्रियंका गांधी ने सांवेर में कहा था कि मोदी जी कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ? तो फिर मोदी जी स्कूल कैसे गए?

प्रियंका गांधी ने सांवेर में कहा था कि मोदी जी कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ? तो फिर मोदी जी स्कूल कैसे गए?

चुनाव आयोग ने पूछा- उन पर कार्रवाई क्यों न की जाए?
आयोग ने दोनों नेताओं से पूछा है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। साथ ही कहा कि निर्धारित समय के अंदर अगर आपकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती तो यह माना जाएगा कि आपको इस मामले में कुछ नहीं कहना है। ऐसे में आयोग मामले में उचित कार्रवाई या फैसला करेगा।

ये खबरें भी पढ़ें …

इंदौर में प्रियंका का स्वागत मंच टूटा, सांवेर में BJP की तुलना अहिरावण से की

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहीं। उन्होंने सांवेर (इंदौर) और खातेगांव (देवास) में चुनावी सभा को संबोधित किया। उसके बाद इंदौर विधानसभा क्रमांक-1 में रोड शो किया। प्रियंका के रोड शो के दौरान स्वागत मंच टूट गया। जिसके बाद प्रियंका गाड़ी से उतरीं और लोगों का हाल जाना। पूरी खबर पढ़ें …

आतिशी बोलीं- केजरीवाल गिरफ्तार हो सकते हैं:इसके बाद झारखंड, केरल और तमिलनाडु के CM का नंबर

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को दावा किया कि ED मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। केजरीवाल के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के दूसरे नेता भी गिरफ्तार होंगे। अगला नंबर झारखंड के CM हेमंत सोरेन, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, केरल के CM पी विजयन, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन और बंगाल की CM ममता बनर्जी का है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…