प्रयागराज में गर्मी ने 127 साल का रिकॉर्ड तोड़ा: रात का पारा 34.3 डिग्री पहुंचा; लखनऊ में सुबह 33 डिग्री; आज 73 जिलों में हीटवेव – Varanasi News

ये तस्वीर वाराणसी के भेलूपुर की है। शुक्रवार को वाराणसी यूपी का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा।

यूपी की गर्मी अब रिकॉर्ड तोड़ रही है। रातें अब बेहद गर्म हो रही हैं। 30 शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। सोनभद्र और भदोही में शुक्रवार रात तापमान 35°C क्रॉस कर गया। प्रयागराज में गर्मी ने 127 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां रात का यानी

.

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 73 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन में पारा 47 डिग्री के पार जा सकता है। 18 जिलों में वार्म नाइट की भी चेतावनी दी है। इससे पहले, शुक्रवार शाम को गाजियाबाद, आगरा और अलीगढ़ में धूलभरी आंधी के बाद जोरदार बारिश हुई थी।

ये BHU अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड की तस्वीर है। यहां पर रोजाना 200 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं।

ये BHU अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड की तस्वीर है। यहां पर रोजाना 200 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं।

इन शहरों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़े…

  • सोनभद्र-भदोही में 20 साल पहले रात का पार 34 डिग्री दर्ज किया था। शुक्रवार रात को यह रिकॉर्ड टूट गया। 35 डिग्री के पार चला गया।
  • प्रयागराज में 1898 के बाद पहली बार जून में न्यूनतम पारा 34 डिग्री के पार पहुंचा। इससे पहले 16 जून 2019 को 33.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
  • अयोध्या में गर्मी ने 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 14 जून को पारा 44°C दर्ज किया गया। यानी 2012 में इस दिन इतनी गर्मी पड़ी थी।
  • लखनऊ में 7 साल का रिकॉर्ड टूटा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 45.3 दर्ज किया गया। इससे पहले 2017 में 45.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
तस्वीर गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार की है। शनिवार शाम यहां धूल भरी आंधी चली।

तस्वीर गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार की है। शनिवार शाम यहां धूल भरी आंधी चली।

सुबह का पारा भी 30 से 35 डिग्री के पास पहुंचा
लखनऊ में सुबह 6.30 बजे पारा 33 डिग्री पहुंच गया। गोरखपुर में 30 डिग्री, बरेली में 32 डिग्री, वाराणसी में 34 डिग्री दर्ज किया गया। प्रयागराज में सुबह 5.30 बजे 35 डिग्री पारा दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आमतौर पर सुबह का पारा 28 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया जाता है।