प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे: वर्धा में पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम में शामिल होंगे; अमरावती में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Maharashtra Visit Vishwakarma’ Event, Lay Textile Park Foundation

मुंबई4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
PM मोदी ने 31 अगस्त को महाराष्ट्र में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। - Dainik Bhaskar

PM मोदी ने 31 अगस्त को महाराष्ट्र में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं, पीएम मोदी आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

इससे पहले PM मोदी 30 अगस्त को महाराष्ट्र दौरे पर थे। तब उन्होंने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर माफी मांगी थी। साथ ही 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था।

30 अगस्त को महाराष्ट्र दौरे के दौरान PM मोदी ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर माफी मांगी थी।

30 अगस्त को महाराष्ट्र दौरे के दौरान PM मोदी ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर माफी मांगी थी।

महाराष्ट्र में PM मोदी के 3 प्रोग्राम …

1. वर्धा में पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे महाराष्ट्र के वर्धा पहुंचेंगे। यहां वह पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और लोन जारी करेंगे। साथ ही वह इसके एक साल पूरे होने अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।

2. अहिल्याबाई होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री महाराष्ट्र सरकार की आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके जरिए 15 से 45 साल के युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। राज्य में करीब डेढ़ लाख युवाओं को हर साल मुफ्त कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा।

पीएम मोदी पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत महाराष्ट्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को शुरुआती दौर में मदद की जाएगी। इस योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

3. ‘पीएम मित्र’ पार्क की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री अमरावती में पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क की आधारशिला रखेंगे। इसे करीब 1000 एकड़ में बनाया जाएगा। भारत सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए 7 पीएम मित्र पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी थी। पीएम मित्र पार्क को कपड़ा बनाने और इसे निर्यात करने के मकसद से बनाया जा रहा है।

30 अगस्त को मोदी ने वधावन पोर्ट का उद्घाटन किया था

पीएम ने वधावन पोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पालघर में उनके साथ मौजूद थे।

पीएम ने वधावन पोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पालघर में उनके साथ मौजूद थे।

पालघर में पीएम मोदी ने सिडको ग्राउंड में 30 अगस्त को 76 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। इसमें वधावन पोर्ट प्रोजेक्ट भी शामिल है। मोदी ने उद्घाटन करने के बाद कहा- महाराष्ट्र का विकास मेरी बहुत बड़ी प्राथमिकता है। आज भारत की प्रगति में महाराष्ट्र बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि महाराष्ट्र विरोधी दलों ने आपके विकास पर हमेशा ब्रेक लगाने की कोशिश की।

मोदी ने कहा- हमारे देश को वर्षों से दुनिया के साथ व्यापार के लिए एक बड़े और आधुनिक पोर्ट की जरूरत थी, इसके लिए महाराष्ट्र का पालघर ही सबसे उपयुक्त जगह है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को 60 वर्षों तक लटका कर रखा गया। इतने जरूरी काम को कुछ लोग शुरू नहीं होने दे रहे थे।

फिशिंग प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास मोदी ने पालघर में लगभग 1,560 करोड़ रुपए की लागत से 218 फिशिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया। इसका उद्देश्य फिशिंग सेक्टर में इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देना है। अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की मदद से फिशिंग सेक्टर में 5 लाख से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

वहीं, पीएम मोदी ने करीब 360 करोड़ रुपए की लागत से नेशनल रोल आउट ऑफ वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम का शुभारंभ किया। इसके जरिए 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मशीन और मोटर से चलने वाली मछली पकड़ने के जहाजों पर 1 लाख ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे।

दिसंबर 2023 में PM मोदी ने शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया था

तस्वीर 4 दिसंबर 2023 की है, जब PM ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का उद्घाटन किया था।

तस्वीर 4 दिसंबर 2023 की है, जब PM ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का उद्घाटन किया था।

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह के दौरान किया गया था। इस प्रतिमा को लगाने का मकसद, छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और मराठा नौसेना के आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना था। प्रतिमा का अनावरण PM नरेंद्र मोदी ने किया था।

ये खबर भी पढ़ें… शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने का मामला, पुलिस ने कंसल्टेंट को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में सिंधुदुर्ग पुलिस ने स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट और ठेकेदार चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया है। चेतन को आज सिंधुदुर्ग लाया जाएगा। चेतन पाटिल को गुरुवार रात कोल्हापुर में उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया। चेतन ने पहले दावा किया था कि वह प्रोजेक्ट के स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट नहीं थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…