प्रज्वल रेवन्ना आज जर्मनी से लौट सकता है: SIT बेंगलुरु एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर सकती है; प्रज्वल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप

बेंगलुरु5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रज्वल ने 26 अप्रैल को कर्नाटक में हासन सीट पर वोट डाला था। वह यहीं से सांसद है। - Dainik Bhaskar

प्रज्वल ने 26 अप्रैल को कर्नाटक में हासन सीट पर वोट डाला था। वह यहीं से सांसद है।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना आज जर्मनी से लौट सकता है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, प्रज्वल ने जर्मनी के म्यूनिख से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट में बिजनेस क्लास का टिकट बुक किया है। फ्लाइट 30- 31 मई की रात 12.30 बजे बेंगलुरु पहुंच सकती है।

यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रही SIT प्रज्वल को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार करने की तैयारी कर चुकी है। प्रज्वल ने 27 मई को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह 31 मई को जांच के लिए SIT के सामने पेश होगा। उसने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा बताया था।

उसने कहा था- मुझे अदालत पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि मैं अदालत के जरिए झूठे मामलों से बाहर आ जाऊंगा। प्रज्वल के खिलाफ 3 महिलाओं के उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं।

प्रज्वल की ओर से सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया है।

सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने 27 मई को वीडियो जारी किया था।

सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने 27 मई को वीडियो जारी किया था।

दादा देवगौड़ा ने भारत लौटने की चेतावनी दी थी
प्रज्वल का भारत लौटने का बयान वाला वीडियो पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उसके दादा की 23 मई को दी चेतावनी के 3 दिन बाद आया था।

देवगौड़ा ने कहा था कि प्रज्वल भारत लौट आएं और जांच का सामना करें। इस मामले की जांच में हमारे परिवार की तरफ से कोई दखलअंदाजी नहीं की जाएगी।

देवगौड़ा ने कहा था कि मैं प्रज्वल से रिक्वेस्ट नहीं, बल्कि उसे चेतावनी दे रहा हूं। अगर वह इस चेतावनी को नहीं मानता है तो उसे मेरा और पूरे परिवार का गुस्सा झेलना पड़ेगा।

उस पर लगे आरोपों को कानून देखेगा, लेकिन अगर वह मेरी बात नहीं सुनेगा तो हम उसे अकेला छोड़ देंगे। अगर उसके मन में मेरे लिए इज्जत है तो उसे तुरंत लौट आना चाहिए।

प्रज्वल ने कहा- अपने माता-पिता, दादा से माफी मांगता हूं
प्रज्वल ने कन्नड़ टीवी चैनल को भेजे एक वीडियो में कहा था, ‘मैं सबसे पहले अपने माता-पिता, अपने दादा, कुमारस्वामी और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं।

मैंने यह नहीं बता रहा हूं कि मैं कहां हूं। जब (अप्रैल) 26 तारीख को चुनाव हुए, तो मुझ पर कोई केस नहीं था। तब कोई SIT नहीं बनी थी। मेरी विदेश यात्रा पहले से तय थी।

इसलिए मुझे यूट्यूब और समाचारों के माध्यम से इसके बारे में पता चला, फिर मेरे एक्स अकाउंट के माध्यम से मुझे SIT का नोटिस भी दिया गया पेश होने के लिए 7 दिन का समय है।’

क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल

  • प्रज्वल रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं।
  • दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।
  • मामला बढ़ने पर राज्य सरकार ने SIT बनाई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गईं।
  • SIT ने जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं।
  • 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया।
  • प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी।

यह खबर भी पढ़ें…

CM सिद्धारमैया का PM मोदी को दूसरा लेटर, लिखा- प्रज्वल ने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया,

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी बार लेटर लिखा है। CM सिद्धारमैया ने महिलाओं से यौन शोषण के आरोपी हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट तुरंत रद्द करने की मांग की है। सिद्धारमैया ने कहा कि मामला गंभीर होने के बावजूद पिछले लेटर पर कार्रवाई न करना निराश करने वाला है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रज्वल 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद जर्मनी चला गया था। वह मौजूदा लोकसभा चुनाव के लिए भी हासन से JDS का उ

खबरें और भी हैं…