पूर्व मंत्री आशू की गिरफ्तारी के बाद लुधियाना में हंगामा: विजिलेंस दफ्तर के बाहर कांग्रेस वर्करों की भीड़; सांसद बिट्‌टू और दूसरे नेता धरने पर

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Arrest Case Of Former Punjab Minister Ashu, Picketing Outside Vigilance Office, Former Food And Supply Minister Bharat Bhushan Ashu

लुधियाना9 मिनट पहले

पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को सोमवार शाम को गिरफ्तार किए जाने के बाद लुधियाना में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर के बाहर जमा हो गए। विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व फूड सप्लाई मिनिस्टर आशु को ट्रांसपोटेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार किया है।

आशू की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विजिलेंस दफ्तर के बाहर धरना शुरू कर दिया। इनमें बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हैं। पार्टी वर्करों के साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी धरने में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर जानबूझकर कांग्रेसी नेताओं को टारगेट करने का आरोप लगाया।

सड़क पर बैठे कांग्रेस वर्करों ने भारत भूषण आशू के हक में और भगवंत मान सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी धरने में शामिल होने के लिए लुधियाना पहुंच रहे हैं।

लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की गिरफ्तारी के बाद सोमवार देर शाम को विजिलेंस दफ्तर के बाहर खड़े कांग्रेसी।

लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की गिरफ्तारी के बाद सोमवार देर शाम को विजिलेंस दफ्तर के बाहर खड़े कांग्रेसी।

धरने में पूर्व विधायक-मेयर शामिल

आशू को जिस समय विजिलेंस ने गिरफ्तार किया, उस समय लुधियाना के कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू उनके साथ ही थे। बिट्‌टू ने आशू की गिरफ्तारी का विरोध भी मगर उनकी एक नहीं चली। विजिलेंस अधिकारियों के आशू को ले जाते ही रवनीत सिंह बिट्‌टू पार्टी वर्करों के साथ लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर के बाहर पहुंच गए। लुधियाना नगर निगम के बलकार सिंह, पूर्व MLA सुरेन्द्र डाबर, संजय तलवाड़ और लुधियाना जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान योगेश हांडा भी वहां पहुंच गए।

इन नेताओं ने कांग्रेसी वर्करों के साथ विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर के बाहर सड़क पर धरना लगा दिया। सांसद बिट्‌टू ने कहा कि सांसद रवनीत बिट्‌टू ने कहा कि पंजाब में जंगलराज की स्थिति बन गई है। इस केस में FIR 18 अगस्त को ही दर्ज कर ली गई थी मगर विजिलेंस ने आशू को गिरफ्तार नहीं किया। आज कांग्रेसी नेता खुद राज्य सरकार के पास गए कि आशू को गिरफ्तार कर लें मगर उस समय किसी ने आशू को पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। शाम को आशू को उस समय पकड़ा गया जब वह बाल कटवाने सैलून पहुंचे।

लुधियाना में विजिलेंस दफ्तर के बाहर बैठे नगर निगम के मेयर बलकार सिंह और अन्य कांग्रेसी नेता।

लुधियाना में विजिलेंस दफ्तर के बाहर बैठे नगर निगम के मेयर बलकार सिंह और अन्य कांग्रेसी नेता।

बिट्‌टू बोले- समन नहीं दिखा पाए विजिलेंस अफसर

कांग्रेस सांसद बिट्‌टू ने कहा कि जब उन्होंने विजिलेंस अफसरों से आशू की गिरफ्तारी से जुड़ा समन मांगा तो अधिकारी समन नहीं दिखा पाए। विजिलेंस अफसरों से आई कार्ड मांगा तो वह भी नहीं दिखाया गया। आशू से मारपीट की कोशिश की जा रही है। कांग्रेसी वर्कर अपने नेता के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।

धरने में शामिल कांग्रेसी नेता संजय तलवाड़ ने कहा कि आप सरकार के राज में विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी धक्केशाही कर रहे हैं। टेंडर घोटाले में आशू पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद हैं।

खबरें और भी हैं…