पुनीत राजकुमार के नाम से लॉन्च होगी सेटेलाइट: बेंगलुरु के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाई, श्रीहरिकोटा स्टेशन से होगी लॉन्च

बेंगलुरु6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिवंगत कन्नड़ पॉवर स्टार पुनीत राजकुमार के नाम की एक सेटेलाइट लॉन्च की जाएगी। दरअसल, बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल के बच्चों ने पुनीत को एक अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यह सेटेलाइट श्रीहरिकोटा स्टेशन से लॉन्च की जाएगी। इसकी जानकारी कर्नाटक सरकार के मंत्री ने दी है। उन्होंने कहा, यह सेटेलाइट 15 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच लॉन्च की जाएगी। इसके पहले राज्य सरकार ने पुनीत को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न अवॉर्ड भी देने की घोषणा की थी।

1.90 करोड़ रुपए में तैयार हुई सेटेलाइट
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सीएन असवंत नारायण ने बताया कि बेंगलुरू के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने 1.90 करोड़ रुपये की लागत से एक KGS3 सेटेलाइट डेवलेप की है। हमने दिवंगत अभिनेता की याद में इस सेटेलाइट का नाम पुनीत रखा है, जिनका पिछले साल अक्टूबर में निधन हुआ था। उन्होंने आगे बताया, यह आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है। सरकार के इस पहल के तहत पूरे प्रदेश के स्कूल और कॉलेज से करीब एक हजार बच्चे शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इन बच्चों को श्रीहरिकोटा घूमने और सेटेलाइट के लॉन्च का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।

कर्नाटक रत्न से होंगे सम्मानित
कर्नाटक सरकार दिवंगत कन्नड़ एक्टर पॉवर स्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न अवॉर्ड से सम्मानित की थी। इसकी घोषणा CM बसवराज बोम्मई ने की थी। पुनीत को यह सम्मान 1 नवंबर यानी कन्नड़ राज्योत्सव के समारोह में दिया जाएगा।

पुनीत राज्य के सर्वोच्च अवार्ड से सम्मानित होने वाले 10वें व्यक्ति हैं। इससे पहले समाज सेवा के लिए डॉक्टर वीरेंद्र हेगड़े को 13 साल पहले यानी 2009 में दिया गया था। इस सम्मान ने साल 1992 में उनके पिता डॉक्टर राजकुमार भी सम्मानित हो चुके हैं, उनके साथ कवि कुवेम्पु को भी सम्मानित किया गया था। राजकुमार कर्नाटक रत्न अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले लोगों में पहले लोगों में शामिल हैं।

पुनीत राजकुमार के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने लाखों फैंस पहुंचे थे।

पुनीत राजकुमार के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने लाखों फैंस पहुंचे थे।

दिल का दौरा पढ़ने से हुआ था निधन
पिछले साल 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद पुनीत राजकुमार का निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी अश्विनी रेवंत और धृति और वंदिता दो बेटियां हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘जेम्स’ इस साल 17 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली थी।

पुनीत राजकुमार के परिवार के साथ।

पुनीत राजकुमार के परिवार के साथ।

पुनीत का फिल्मी सफर
पुनीत के पिता राजकुमार साउथ के आइकन रहे हैं। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। उन्हें फिल्म बेट्टद हूवु के लिए बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म ‘अप्पू’ से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें आकाश (2005), आरसु (2007), मिलन (2007) और वंशी (2008) जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है, जो अभी तक उनकी सबसे बड़ी कॉमर्शियल हिट हैं। साउथ में उनकी फिल्मों की दीवानगी इस कदर होती थी कि एक बार उनकी 14 फिल्में लगातार कम से कम 100 दिनों तक सिनेमाघरों में बनी रही थीं।

खबरें और भी हैं…