पश्चिम बंगाल पुलिस से झड़प, बीजेपी अध्यक्ष ICU में एडमिट: सुकांत संदेशखाली में रेप विक्टिम्स से मिलने जा रहे थे; सुवेंदू बोले- जान लेने की कोशिश हुई

  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Sandeshkhali Violence BJP Chief Sukant Majumdar Hospitalized

संदेश खाली (नॉर्थ 24 परगना)21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को कोलकाता में निजी अस्पचाल के ICU में भर्ती कराया गया। - Dainik Bhaskar

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को कोलकाता में निजी अस्पचाल के ICU में भर्ती कराया गया।

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बालूरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार घायल हो गए। पहले उन्हें बशीरहाट के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया, लेकिन शाम को हालत खराब होने के बाद सुकांत को निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अस्पताल पहुंचकर सुकांत मजूमदार से मुलाकात की। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि सुकांत का इलाज चल रहा है। उनकी हालत ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि बंगाल पुलिस ने सुकांत मजूमदार का मेंटल और फिजिकल हुमिलिएशन किया है। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। ममता बनर्जी ने पुलिस के जरिए उनकी जान लेने की कोशिश की। सुकांत का बीपी-शुगर ठीक है, लेकिन उन्हें आराम नहीं है। ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनकी इस हालत के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अस्पताल में सुकांत मजूमदार से मुलाकात की।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अस्पताल में सुकांत मजूमदार से मुलाकात की।

रेप विक्टिम से मिलने जा रहे थे सुकांत
दरअसल, सुकांत मजुमदार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा प्रभावित उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में रेप विक्टिम से मिलने जा रहे थे। लेकिन बशीरहाट पुलिस ने मंगलवार को उन्हें ताकी के एक गेस्ट हाउस में ही रोक दिया। यहां से संदेशखाली 30 किलोमीटर दूर है।

सुकांत बुधवार सुबह एक बार फिर संदेशखाली जाने के लिए अड़ गए। पुलिस ने उन्हें दोबारा रोका। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान सुकांत एक कार पर खड़े होकर मीडिया से बातचीत करने लगे। तभी पैर फिसलने की वजह से बोनट पर गिर गए। कार पर पुलिस का स्टीकर चिपका हुआ था।

नॉर्थ 24 परगना के संदेशखाली की महिलाओं ने तृणमूल नेता शेख शाहजहां और उसके साथियों के खिलाफ रेप के आरोप लगाए हैं। यहां कई दिनों से ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। राशन घोटाले में ED ने एक महीने पहले शाहजहां के ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान ED की टीम पर जानलेवा हमला किया गया था। तब से ही तृणमूल नेता शाहजहां फरार है।

सुकांत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 13 फरवरी को भी प्रदर्शन किया था।

सुकांत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 13 फरवरी को भी प्रदर्शन किया था।

स्थानीय प्रशासन ने संदेशखाली जाने पर रोक लगाई
सुकांत मजूमदार और उनके समर्थक एसपी दफ्तर के सामने धरना भी दे चुके हैं। उन्होंने संदेशखाली में जाने की मांग की थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने शांति भंग होने का हवाला देते हुए वहां जाने पर रोक लगा दी है।

सुकांत बोले- महीनों से TMC वर्कर्स महिलाओं का रेप कर रहे
मजूमदार ने आरोप लगाया- संदेशखाली में तृणमूल कार्यकर्ता महीनों से महिलाओं का रेप कर रहे हैं। शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार उनका रेप कर रहे हैं। अगर इन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संदेशखाली की महिलाओं में भरोसा कैसे पैदा होगा?

स्मृति ईरानी का आरोप- अपने वर्कर को बचा रहीं ममता बनर्जी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी तृणमूल के मजबूत नेता शेख शाहजहां को बचा रही हैं। ईरानी ने कहा था- ममता बनर्जी ने एससी-एसटी, मछुआरों के परिवार और किसानों के सम्मान का सौदा कर लिया। उनकी महिलाओं का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने पिछले हफ्ते संदेशखाली में TMC नेता शिवप्रसाद हाजरा के फार्म हाउस को आग लगा दी थी।

प्रदर्शनकारियों ने पिछले हफ्ते संदेशखाली में TMC नेता शिवप्रसाद हाजरा के फार्म हाउस को आग लगा दी थी।

तृणमूल ने कहा- भाजपा हिंसा को भड़का रही है
तृणमूल ने भाजपा के सभी आरोपों को नकार दिया है। पार्टी ने कहा कि भाजपा हिंसा को भड़काने का काम कर रही है। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि ये आरोप निराधार हैं। भाजपा इन हालात में कानून-व्यवस्था बिगाड़ रही है।

हाईकोर्ट ने ममता सरकार से कहा- 20 फरवरी तक जवाब दो
महिलाओं से रेप के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को संज्ञान लिया था। कोर्ट ने महिलओं से रेप और उनकी जमीनें हड़पने के मामले में ममता सरकार से 20 फरवरी तक जवाब मांगा है। वुमंस कमीशन ने भी महिलाओं से रेप के आरोपों पर चिंता जाहिर की है।

संदेशखाली से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

स्मृति ईरानी बोलीं- कम उम्र की हिंदू लड़कियों को रात में उठा ले जा रहे TMC के गुंडे​​​

संदेशखाली की घटना पर भाजपा समर्थकों ने सोमवार को TMC के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

संदेशखाली की घटना पर भाजपा समर्थकों ने सोमवार को TMC के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं ने TMC नेता शेख शाहजहां और उनके समर्थकों पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- ममता बनर्जी TMC के गुंडों को संरक्षण दे रही हैं। TMC के लोग कम उम्र की हिंदू लड़कियों को रात में उठा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…