पटना में बीजेपी कैंडिडेट रामकृपाल यादव पर फायरिंग: कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे, एक समर्थक घायल; हमलावर मौके से फरार

पटना16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर शनिवार 1 जून को फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, मसौढ़ी से लौटने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चलाई। हालांकि, रामकृपाल इस हमले में बाल-बाल बच गए। उनके साथ कार में सवार एक समर्थक को चोट आई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

हमले में रामकृपाल यादव के एक समर्थक घायल हैं।

हमले में रामकृपाल यादव के एक समर्थक घायल हैं।

एक गांव के बाहर 20-25 लोगों ने हमला कर दिया- रामकृपाल
रामकृपाल यादव ने बताया कि मुझे बूथ पर अवैध तरीके से एक महिला विधायक के घुसने की सूचना मिली थी। उसी का निरीक्षण कर लौट रहा था। इसी दौरान पिंजड़ी गांव में समर्थकों से मिलने गया था। अचानक पिंजड़ी गांव के बाहरी इलाके में ही 20 से 25 लोगों ने घेरकर हमला कर दिया।

ईंट-पत्थर के अलावा फायरिंग भी की गई। गांव के एक समर्थक ने मुझे बचाने की कोशिश की। उसे बंदूक के बट से पीटा गया। मैं हमलावरों को नहीं जानता हूं। आज हमारे दो कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

मसौढ़ी एसडीएम अमित कुमार पटेल ने बताया कि सांसद अपने कुछ समर्थकों के साथ तनेरी गांव गए थे। चुनाव संपन्न होने के बाद अचानक उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया गया, जिसमें वो बाल बाल बच गए। लेकिन, उनके साथ चल रहे दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

लोगों से बात करते रामकृपाल यादव।

लोगों से बात करते रामकृपाल यादव।

हमलावरों की पहचान की जा रही है- पटना पूर्वी एसपी

वहीं, भरत सोनी ने बताया कि पटना-जहानाबाद रोड पर तिनेरी गांव के पास रामकृपाल यादव के काफिले पर हमले की सूचना मिली थी। कार्यकर्ता चोटिंल हुए हैं। रामकृपाल यादव की ओर से आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, वो आपसे शेयर करूंगा। इस मामले में जो भी आरोपी है, उसकी पहचान की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…