पंजाब में 9 बजे तक 9.64% वोटिंग: सबसे ज्यादा फिरोजपुर-संगरूर में, अमृतसर में सबसे कम; CM- ‌BJP प्रधान ने वोट डाला – Punjab News

संगरूर में CM भगवंत मान ने पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ मतदान किया।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। पंजाब में सुबह 9 बजे तक 9.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद EVM मशीनों को सील कर काउंटिंग सेंटरों में ले जाया जाएगा। पंजाब में कुल 2.14 करोड़ वोटर हैं। इसमें 1.12 करोड़

.

फरीदकोट में तेज आंधी के कारण पोलिंग बूथ का शेड उड़ गया। जिससे वहां ड्यूटी दे रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे।

लुधियाना, गुरदासपुर और बठिंडा में EVM मशीन खराब होने से मतदान में देरी हुई। बठिंडा में EVM के खराब होने के कारण AAP कैंडिडेट व मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।

मतदान केंद्रों पर AAP, कांग्रेस, ‌‌‌‌‌BJP और अकाली दल के कैंडिडेट्स व नेता वोट डालने पहुंच रहे हैं। CM भगवंत मान ने पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ संगरूर में मतदान किया। वहीं अमृतसर से BJP कैंडिडेट तरनजीत संधू, आनंदपुर साहिब में AAP कैंडिडेट मालविंदर कंग, राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने मोहाली और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर में वोट डाला।

वोटिंग से पहले बवाल हो गया। अमृतसर में शुक्रवार रात को दो बाइकों पर आए युवकों ने आम आदमी पार्टी के वर्कर व साथियों पर गोलियां बरसा दी। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि 4 जख्मी हैं। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

पंजाब में सुबह 9 बजे तक लोकसभा सीट वाइज वोटिंग…

सीट वोटिंग प्रतिशत
अमृतसर 7.22%
लुधियाना 9.08%
जालंधर 9.34%
होशियारपुर 9.66%
आनंदपुर साहिब 9.53%
फतेहगढ़ साहिब 8.27%
खडूर साहिब 9.71%
गुरदासुपर 8.81%
बठिंडा 9.74%
संगरूर 11.36%
पटियाला 10.98%
फरीदकोट 9.83%
फिरोजपुर 11.61%