पंजाब में 6 महीने में तीसरा ADGP लॉ एंड ऑर्डर: नरेश अरोड़ा के बाद ईश्वर सिंह भी हटाए गए, अब अर्पित शुक्ला को जिम्मा

चंडीगढ़15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ते हालात के बीच 6 महीने में तीसरे ADGP को नियुक्त किया गया है। पहले नरेश अरोड़ा ADGP लॉ एंड ऑर्डर थे, जिन्हें आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने बदलकर ईश्वर सिंह को जिम्मा सौंपा। हालांकि पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच अब अर्पित शुक्ला को ADGP लॉ एंड ऑर्डर लगाया गया है। सरकार ने कल 54 IPS और PPS अफसरों का तबादला किया। जिसमें ADGP लॉ एंड ऑर्डर भी शामिल हैं।

7 दिन खाली रखा गया पद
डॉ. नरेश अरोड़ा को दिसंबर में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नियुक्त किया था। जिस वक्त PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई, नरेश ही एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी सत्ता में आ गई। उन्होंने 21 मई को नरेश अरोड़ा को हटा दिया। करीब 7 दिन यह पद खाली रहा। इसी दौरान 29 मई को सिंगर सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हुआ। 31 मई को ईश्वर सिंह को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर लगा दिया गया। वह अकाली दल और कांग्रेस की सरकार में इस पद पर काम कर चुके थे। इसके बावजूद पंजाब में वारदातें थम नहीं रही। कल सरकार ने ईश्वर सिंह को भी बदल दिया और अब अर्पित शुक्ला को यह चार्ज दे दिया।

लॉ एंड ऑर्डर में IG की भी नियुक्ति
AAP सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर में IG शिव कुमार वर्मा को भी नियुक्त किया है। वह अभी तक बठिंडा रेंज के IG थे। उनके अलावा कौस्तुभ शर्मा को अब IG ह्यूमन राइट्स का चार्ज देकर पुलिस कमिश्नर लुधियाना का एडिशनल चार्ज दिया गया है। वहीं ADGP ईश्वर सिंह एडीजीपी HRD और वेलफेयर होंगे। शशि प्रभा द्विवेदी को ADGP रेलवे, प्रवीन सिन्हा को ADGP साइबर क्राइम लगाया गया है।

खबरें और भी हैं…