पंजाब में 10 साल के बच्चे पर FIR: पिता ने बंदूक पकड़े बेटे की फोटो फेसबुक पर लगाई; पुलिस बोली- गन कल्चर प्रमोट किया

अमृतसर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
10 साल के बच्चे की राइफल व गोलियों के साथ फोटो को फेसबुक पर लगाया गया। - Dainik Bhaskar

10 साल के बच्चे की राइफल व गोलियों के साथ फोटो को फेसबुक पर लगाया गया।

पंजाब के अमृतसर में 10 साल के बच्चे पर गन कल्चर प्रमोट करने को लेकर FIR कर दी गई है। नाबालिग होने के चलते अमृतसर रूरल पुलिस अभी केस के बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दे रही। वहीं अमृतसर पुलिस ने बच्चे के साथ-साथ उसके पिता और दो अन्य के खिलाफ गन कल्चर को प्रमोट करने के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह केस थाना कत्थूनंगल में 10 साल के बच्चे पर किया गया है। बच्चे के पिता भूपिंदर सिंह ने बंदूक के साथ खड़े बेटे और कंधों पर गोलियों की बेल्ट पहने की फोटो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लगा दी थी। पुलिस के साइबर सैल की नजर में यह फोटो आ गई। छानबीन के बाद पुलिस ने बच्चे, उसके पिता भूपिंदर का पता लगाया। इसके बाद इसी मामले में दो अन्य विक्रमजीत व विसारत के खिलाफ भी FIR दर्ज कर दी गई है।

नाबालिग होने के चलते शेयर नहीं की जा रही जानकारी
पुलिस इस मामले में फिलहाल अभी कोई अधिक जानकारी सांझा नहीं की है। नाबालिग होने के चलते बच्चे की अधिक जानकारी पुलिस सांझा नहीं कर रही। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल उनके खिलाफ IPC 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं…