पंजाब में सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी ने बढ़ाई दूरियां: I.N.D.I.A गठबंधन में AAP-कांग्रेस में तल्खी, वड़िंग बोले- विपक्ष को धमकाने की कोशिश

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Sukhpal Khaira Arrest Widened Gap AAP VS Congress ; India Alliance CM Bhagwant Mann Amrinder Singh Raja Warring | INC President Mallikarjun Kharge

अमृतसर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब में ड्रग्स स्मगलिंग मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की हुई गिरफ्तारी का INDIA गठबंधन पर असर पड़ने लगा है। शुरुआत में पैदा हुए विवादों के बाद हाईकमान के आदेशों पर पंजाब नेताओं ने चुप्पी साध ली थी, लेकिन अब एक बार फिर कांग्रेस-AAP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे के तेवर भी सख्त नजर आए हैं।

कांग्रेस नेता खैहरा ने अपनी गिरफ्तारी के बाद AAP और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर ‘खून का प्यासा’ होने का आरोप लगाया है। खैहरा ने कहा- अगर उन्हें शारीरिक रूप से भी खत्म कर दें, तो भी हैरानी नहीं होगी। वहीं, AAP सरकार के वक्ता का कहना है कि 2015 के फाजिल्का ड्रग्स केस में ताजा सबूत के आधार पर खैहरा की गिरफ्तारी हुई। राज्य के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने भी कहा- कानून सभी के लिए समान है्, चाहे पार्टी का कोई भी सदस्य हो।

वड़िंग ने की निंदा, आज प्रदर्शन भी करेगी कांग्रेस
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। वड़िंग ने कहा- ये विपक्ष को डराने-धमकाने का एक प्रयास है। पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की हालिया गिरफ्तारी से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है, यह विपक्ष को डराने की कोशिश है।

जिसके बाद वह गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर भी लौटे हैं। वहीं, आज कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप जलालाबाद में प्रदर्शन करने वाली है।

AAP कांग्रेस में तकरार से भाजपा को फायदा
केंद्र की कोशिशों के बाद भी पंजाब में AAP कांग्रेस नेताओं में समझौता नहीं हो पा रहा है। ये दोनों पार्टियां INDIA गठजोड़ के बैनर तले 2024 के चुनावों में इकट्‌ठा लड़ने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन पंजाब में बढ़ रही तकरार, केंद्र में भी रिश्तों को कमजोर कर रही है। AAP देश में तीसरी नेशनल पार्टी बन चुकी है। ऐसे में दोनों के बीच तकरार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA को फायदा पहुंचाने वाली है।

वहीं, दूसरी तरफ AAP और कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भले ही INDIA गठबंधन के लिए खींचतान कर रहा हो, लेकिन खैहरा की गिरफ्तारी ने पंजाब में नेताओं के बीच तकरार को बढ़ा दिया है। ऐसे में चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों का एक साथ काम करना, विशेष रूप से चुनावी अभियान के दौरान असंभव होता दिख रहा है।

13 सीटों का बंटवारा नहीं आसान
चुनाव से पहले गठबंधन INDIA में ज्यादातर चर्चा सीट-बंटवारे को लेकर हो रही है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या आप और कांग्रेस पंजाब में पैदा हुए हालातों के बीच 13 लोकसभा सीटों के शांतिमय ढंग से बंटवारा कर पाएगी।

पंजाब के कई AAP नेता साफ कर चुके हैं कि पंजाब में AAP सभी 13 सीटों पर उतरेगी और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। वहीं PPCC प्रधान राजा वड़िंग​​​​​​​ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व हमारी सहमति के बिना कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

खबरें और भी हैं…