पंजाब में छुपा मुख्तार अंसारी का बेटा: अब्बास की तलाश में UP पुलिस ने की रेड; पिता जेल में VIP ट्रीटमेंट पर घिरे

चंडीगढ़41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी पंजाब में छुपा हुआ है। इसी आशंका के चलते उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने पंजाब में रेड की। अब्बास के खिलाफ आर्म्स लाइसेंस में फर्जीवाड़े का केस है। उसके खिलाफ लखनऊ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अब्बास का पिता मुख्तार अंसारी भी रोपड़ जेल में VIP ट्रीटमेंट मिलने को लेकर घिरा हुआ है।

मुख्तार अंसारी।

मुख्तार अंसारी।

UP पुलिस को पंजाब की लोकेशन मिली
अब्बास अंसारी की तलाश में जुटी UP की लखनऊ पुलिस को अब्बास की पंजाब में होने की लोकेशन मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पंजाब पुलिस से संपर्क साधकर ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी है। फिलहाल अब्बास पुलिस के हाथ नहीं लगा है। अब्बास पर आरोप है कि पुलिस को पहले सूचना दिए बिना ही उसने लखनऊ से जारी डबल बैरल बंदूक के लाइसेंस को नई दिल्ली के पते पर ट्रांसफर करा लिया।

पिता को लेकर घिरी कांग्रेस
गैंगस्टर मुख्तार अंसारी 2 साल 3 महीने पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहा। मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार के जेल मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि अंसारी को VIP ट्रीटमेंट दिया गया। इसकी जांच भी कराई गई। सूत्रों के मुताबिक उसमें पता चला कि अंसारी बैरक के बजाय क्वार्टर में रहता था। बैंस ने अंसारी पर दर्ज 10 करोड़ की रंगदारी के केस को भी फर्जी करार दिया।

खबरें और भी हैं…