पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन मुंडी’ तैयार: सिद्धू मूसेवाला कत्ल के छठे शार्पशूटर के पीछे लगी टीमें; 3 राज्यों में तलाश

चंडीगढ़एक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड के छठे शार्पशूटर को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुंडी’ तैयार कर लिया है। पुलिस की विशेष टीमें बनाकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में दीपक मुंडी की तलाश की जा रही है। मूसेवाला का कत्ल करने वाले 3 शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप पकड़े जा चुके हैं। वहीं जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा का पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एनकाउंटर कर दिया।

पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के ADGP प्रमोद बान ने कहा कि मुंडी को जल्द पकड़ेंगे।

पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के ADGP प्रमोद बान ने कहा कि मुंडी को जल्द पकड़ेंगे।

बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था मुंडी
शार्पशूटर दीपक मुंडी मूसेवाला के कत्ल में बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था। वह प्रियवर्त फौजी, कशिश और अंकित सेरसा के साथ था। कत्ल के बाद वह इन्हीं के साथ पंजाब से हरियाणा होते हुए गुजरात तक पहुंचा। वहां से फौजी और कशिश को छोड़ मुंडी ने अंकित सेरसा के साथ ठिकाना बदल लिया। अंकित दिल्ली पहुंचा तो वह उसे भी छोड़कर किसी दूसरी जगह चला गया। फिलहाल मुंडी कत्ल के मास्टरमाइंड और शार्पशूटर्स के टच में नहीं था। इसीलिए पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी है।

बड़ी लीड मिली है, जल्द रिजल्ट मिलेगा : ADGP प्रमोद बान, AGTF
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के ADGP प्रमोद बान ने कहा कि दीपक मुंडी के बारे में पंजाब पुलिस को अहम लीड मिली है। पुलिस टीमें उसके पीछे लगी हुई हैं। जल्द ही इसका रिजल्ट मिलेगा।

खबरें और भी हैं…