पंजाब के 8 जिलों में 30 जगहों पर NIA रेड,VIDEO: फिरोजपुर से खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का करीबी गिरफ्तार, मोबाइल में चैटिंग मिली

बठिंडा15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बठिंडा के जेठूके गांव पहुंची NIA की टीम। - Dainik Bhaskar

बठिंडा के जेठूके गांव पहुंची NIA की टीम।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने बुधवार सुबह 5 बजे पंजाब में 30 जगहों पर रेड की है। NIA की टीमें बठिंडा, लुधियाना, फिरोजपुर और पटियाला में जांच कर रही हैं। इस रेड को खालिस्तानी आतंकवादियों और गैंगस्टर्स के गठजोड़ से जोड़कर देखा जा रहा है।

जिसमें विदेश में बैठे गैंगस्टर-आतंकियों के इशारे पर पंजाब में वारदात करने के साथ फंडिंग तक शामिल है। हालांकि NIA की तरफ से अभी इसको लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।

फिरोजपुर में आतंकी अर्श डल्ला के साथी जोरा सिंह के ठिकाने पर टीम ने रेड की है।

फिरोजपुर में आतंकी अर्श डल्ला के साथी जोरा सिंह के ठिकाने पर टीम ने रेड की है।

पढ़िए.. जिलावाइज रेड की रिपोर्ट
फिरोजपुर में खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के साथी जोरा सिंह को पकड़ा गया है। वह कई सालों से डल्ला के साथ टच में था। NIA को मच्छी मंडी स्थित घर से सर्च के दौरान पकड़ा गया है। उसके मोबाइल में अर्श डल्ला से चैटिंग मिली है। वह हथियारों की तस्करी करता है।

बठिंडा में बुधवार सुबह करीब 6 बजे NIA की 2 टीम रामपुरा और मोड़ मंडी में पहुंची। गांव जेठूके में गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के घर टीम सर्च कर रही है। गुरी हत्या समेत कई केसों में बठिंडा पुलिस का वांछित आरोपी है। वहीं एक टीम हैरी मौड़ के घर पहुंची है। हैरी भी कई मामलों में नामजद है।

गांव जेठूके में NIA ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के घर रेड की है।

गांव जेठूके में NIA ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के घर रेड की है।

NIA की टीम ने पटियाला के राजपुरा इलाके के गांव खैरपुर जट्‌टां में रेड की है। इस गांव के जगजोत सिंह ने विदेश जाने के लिए जैतो की रहने वाली ट्रैवल एजेंट खुशदीप कौर के खाते में 4 लाख रुपए डलवाए थे। उस बारे में NIA की तरफ से पूछताछ की जा रही है। NIA की टीम ने मोबाइल भी कब्जे में लिए हैं।

फरीदकोट में भी सुखजीत सिंह उर्फ भोला निहंग के घर रेड हुई है। फिलहाल वह डेरा प्रेमी की हत्या की साजिश में जेल में बंद है। उसके भाई कर्मजीत सिंह से टीम पूछताछ कर रही है। भोला निहंग के खालिस्तानियों से कनेक्शन होने का शक है। खासकर डेरा प्रेमी की हत्या के लिए रेकी करने की वजह से भी शक जताया जा रहा है कि उसने खालिस्तानियों के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया।

मोगा के निहाल सिंह वाला के गांव तख्तूपुरा के पूर्व सरपंच के घर NIA की रेड हुई है। टीम उसके वाइन कॉन्ट्रैक्टर बेटे का मोबाइल अपने साथ ले गई है। उसकी कॉल और चैट हिस्ट्री को NIA खंगालेगी।

लुधियाना के जगराओं में विजय नगर में एक मनी एक्सचेंजर के घर रेड हुई है। इसके यहां पहले भी 7 बार रेड हो चुकी है। NIA को शक है कि वह खालिस्तानी आतंकियों की फंडिंग से जुड़ा हुआ है।

लुधियाना में मनी एक्सचेंजर के घर जांच करने पहुंची टीम के साथ शामिल पुलिसकर्मी।

लुधियाना में मनी एक्सचेंजर के घर जांच करने पहुंची टीम के साथ शामिल पुलिसकर्मी।

बरनाला के गांव संघेड़ा में दर्शन सिंह के घर रेड हुई है। वह गुरुद्वारे में ग्रंथी है। हालांकि रेड के वक्त वहां कोई नहीं था। सूत्रों के मुताबिक दर्शन सिंह के बेटे के गैंगस्टर्स के साथ संबंध हैं। हालांकि यह परिवार संगरूर शिफ्ट हो चुका है। जिसके बाद टीम वहां गई।

मानसा में साधु सिंह के घर रेड हुई है। साधु सिंह इस वक्त उत्तराखंड की जेल में बंद है। हालांकि उसके यहां रेड होने के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

खबरें और भी हैं…