पंजाब के 7 जिलों में बाढ़: गुरदासपुर में 15 दिन की बच्ची व मां को आर्मी ने किया रेस्क्यू, अब तक 4 लोगों की मौत

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Punjab Flood Conditions; Bhakra Dam Pong Dam Water Level | Amritsar Gurdaspur Hoshiarpur Ropar Roopnagar Tarntaran Firozpur

अमृतसर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर में रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 15 दिन की बच्ची व उसकी मां को सुरक्षित बाढ़ ग्रस्त इलाके से निकाला गया। - Dainik Bhaskar

गुरदासपुर में रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 15 दिन की बच्ची व उसकी मां को सुरक्षित बाढ़ ग्रस्त इलाके से निकाला गया।

हिमाचल में हुई बारिश से पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में है। इनमें होशियारपुर, रोपड़, तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर, फिरोजपुर और गुरदासपुर बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें से गुरदासपुर की हालत सबसे अधिक नाजुक बनी हुई है। इन हालातों के बीच राहत की खबर सामने आई है।

गुरदासपुर डीसी ​​​​​​​ने कहा कि पौंग डैम से पानी का स्तर कम कर दिया गया है, अब सिर्फ 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीते दिनों इस डैम से 1.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

वहीं, गुरदासपुर से बीती शाम एक 15 दिन की बच्ची और मां को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आर्मी की टीम ने मां बेटी को गुरदासपुर के फ्लड एरिया से निकाल सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। बाढ़ के फेज-2 में अभी तक 5000 लोगों को हालात बिगड़ने से पहले ही बचा लिया गया है, वहीं 4 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।

पंजाब में बाढ़ के हालात…

तरनतारन में बाढ़ से कई गांव पानी से घिर गए हैं।

तरनतारन में बाढ़ से कई गांव पानी से घिर गए हैं।

कपूरथला एरिया में चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन।

कपूरथला एरिया में चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन।

होशियारपुर में बाढ़ के हालात। लोग घरों में हुए कैद।

होशियारपुर में बाढ़ के हालात। लोग घरों में हुए कैद।

हरिके से पाकिस्तान छोड़ा गया 2.50 लाख क्यूसेक
फिलहाल ब्यास में पानी का स्तर 744 गेज तक पहुंच चुका है, वहीं यहां पानी 2.50 लाख क्यूसेक के आसपास बह रहा है। यही कारण है कि इसका असर तरनतारन में भी देखने को मिल रहा है। हालातों को देखते हुए हरिके हेड्स से पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ना शुरू कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम 2.40 लाख क्यूसेक पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ा गया है। अगर पाकिस्तान इस पानी को रोकने की कोशिश करता है तो इसकी अधिक मार एक बार फिर फिरोजपुर में देखने को मिलेगी।

नीचे हुआ भाखड़ा का वॉटर लेवल
पूरा दिन पानी छोड़ने के बाद भाखड़ा बांध का वाटर लेवल 1 फीट नीचे हुआ है। भाखड़ा में अभी अगले तीन दिन और पानी छोड़ा जाएगा। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन के अनुसार रोजाना 80 हजार क्यूसेक के करीब पानी छोड़ा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भाखड़ा का वाटर लेवल 1675.18 क्यूसेक पहुंच गया है। भाखड़ा में पानी की आमद 47934 क्यूसेक है, जबकि 72632 क्यूसेक पानी टरबाइन व फ्लड गेट्स के माध्यम से छोड़ा जा रहा है। इसमें सतलुज दरिया में 46,900 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जो बड़ी राहत है। फिलहाल भाखड़ा का जलस्तर खतरे से 4 फीट नीचे पहुंच गया है।

खबरें और भी हैं…