न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: J&K में एनकाउंटर, 5 शहीद; VIP सुप्रीमो सहनी के पिता की हत्या; गुजरात-महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट​​​​​​​

  • Hindi News
  • National
  • Jammu Kashmir Doda Encounter; Mukesh Sahani Father Murder | Rainfall Alert

7 मिनट पहलेलेखक: गौरव सेन, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. जम्मू-कश्मीर में 5 जवान शहीद, डोडा में 34 दिन में पांचवां एनकाउंटर
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में डेसा जंगल के धारी गोटे उरारबागी में आतंकवादियों की फायरिंग में सेना के कैप्टन और एक पुलिसकर्मी समेत 5 जवान शहीद हो गए। राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस यहां सोमवार से ही सर्च ऑपरेशन चला रही थी। जम्मू डिवीजन के डोडा में 34 दिन में यह पांचवां एनकाउंटर है। इससे पहले 9 जुलाई को एनकाउंटर हुआ था। यहां 26 जून को एक हमला और 12 जून को दो हमले हुए थे। सभी हमलों के बाद मुठभेड़ हुई थी।
पूरी खबर पढ़ें…

2. VIP सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या, घर पर शव मिला
बिहार के विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। वे दरभंगा वाले घर में अकेले रहते थे। आज सुबह उनका क्षत-विक्षत शव मिला। जानकारी मिलते ही मुकेश मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना हुए हैं। उनकी पार्टी महागठबंधन में शामिल है। तेजस्वी यादव के साथ प्लेन में मछली खाने की उनकी तस्वीर बहुत वायरल हुई थी।
पूरी खबर पढ़ें…

3. मानसून ट्रैकर: UP के 30 गांव डूब में, गुजरात-महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट
मानसून में तेज बारिश के कारण नेपाल बॉर्डर की नदियों के साथ ही गंगा भी उफान पर है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के 30 गांव डूब में हैं और 20 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर हर घंटे 5-10 cm बढ़ रहा है। बिहार में भी कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पूरी खबर पढ़ें…

4. सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त, निफ्टी ने 24,650 का हाई बनाया, एनर्जी-ऑटो शेयर्स में तेजी
निफ्टी ने आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया। इसने 24,650 का स्तर छुआ। वहीं, सेंसेक्स में भी करीब 100 अंक की बढ़त है। ये 80,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी है। 15 जुलाई को भी निफ्टी ने 24,635 का स्तर छुआ था और 24,586 के स्तर पर बंद हुआ था।
पूरी खबर पढ़ें…

5. डोनाल्ड ट्रम्प कान पर पट्‌टी बांधकर पार्टी कन्वेंशन में पहुंचे, ‘वी लव ट्रम्प’ के नारे लगे
13 जुलाई को पेन्सिल्वेनिया में हुए हमले के बाद डोनाल्ड ट्रम्प पहली बार सार्वजनिक मंच पर नजर आए। वे सोमवार रात विस्कॉन्सिन के मिल्वॉकी शहर में रिपब्लिकन पार्टी कन्वेंशन पहुंचे। यहां पार्टी ने उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया। उम्मीदवार चुने जाने के लिए 1215 वोटों की जरूरत होती है। ट्रम्प को डेलिगेट्स के 2387 वोट मिले। सम्मेलन में ‘वी लव ट्रम्प’ के नारे भी लगे।
पूरी खबर पढ़ें…

6. युवराज-हरभजन ने दिव्यांग की एक्टिंग कर VIDEO बनाया, यूजर्स बोले- यह डिसएबल्ड का अपमान
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युवराज सिंह और गुरकीरत मान के खिलाफ दिल्ली में पुलिस थाने में शिकायत की गई है। नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिसएबल्ड पीपल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अरमान अली ने दी। वीडियो में क्रिकेटर्स बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल के गाने ‘हुस्न तेरा तौबा तौबा’की तर्ज पर लंगड़ाते हुए एक्टिंग कर रहे हैं। यूजर्स ने वीडियो को दिव्यांगों का अपमान बताया है।
पूरी खबर पढ़ें…

7. बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाला मामले में आज SC में सुनवाई, HC ने 25 हजार नियुक्तियां रद्द की थीं
सुप्रीम कोर्ट आज बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सुनवाई करेगा। याचिका में कहा गया था कि हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जाए, जिसमें सभी 25 हजार नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ CBI जांच पर रोक लगाई थी। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल को 2016 में की गई 25 हजार 753 नियुक्तियों को रद्द कर दिया था।​
पूरी खबर पढ़ें…

8. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक यात्री बस और ट्रैक्टर की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोगों की हालत गंभीर है। 42 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि बस में 54 लोग सवार थे, जो आषाढी एकादशी मनाने के लिए पंढरपुर जा रहे थे। पनवेल के पास बस ट्रैक्टर से टकराकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। गंभीर घायल 7 लोगों को पनवेल सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरी खबर पढ़ें…

9. हिमाचल में श्रीखंड यात्रा शुरू, 32 किमी का कठिन रास्ता, अबतक 4 श्रद्धालुओं की मौत
हिमाचल के ग्लेशियर में श्रीखंड यात्रा 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है। बीते दो दिन में 3200 श्रद्धालु अलग-अलग जत्थों में भगवान शिव के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। 27 जुलाई तक इसी तरह अलग-अलग जत्थों में हजारों लोग दर्शन करेंगे। इस यात्रा में 32 किमी का कठिन ट्रैक है। अब तक 4 लोगों की मौत चुकी है। श्रद्धालुओं को ग्लेशियर, पहाड़ और खाई के ऊपर खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है।
पूरी खबर पढ़ें…

10. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चोरी कर भाग रही नौकरानी तीसरी मंजिल से गिरी, मौके पर मौत
UP के वाराणसी में लाखों का सामान चोरी करके भाग रही नौकरानी की चौथे मंजिल से गिर कर मौत हो गई। उसका शव बिल्डिंग के पीछे पड़ा मिला। मोहल्ले वालों ने उसको पहचान लिया और पुलिस को जानकारी दी। ऊपर जिस कारोबारी घर वह काम करती थी, उनके मकान की खिड़की खुली थी। जमीन पर कपड़े में बंधा सामान और ज्वेलरी बिखरे पड़े थे। पुलिस के मुताबिक, नौकरानी ने चोरी तो कर ली थी, मगर भागने की जल्दबाजी में उसका पैर गीले पाइप पर फिसल गया। वह करीब 35 फीट नीचे गिर गई।
पूरी खबर पढ़ें…