नोएडा में 10वीं फेल फर्जी IAS गिरफ्तार: यूपी कॉप एप से निकालता था FIR लिस्ट, कोर्ट से सजा पाने वालों से करता था ठगी – Noida (Gautambudh Nagar) News

नोएडा से 10वीं फेल फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया गया। आरोपी 7 साल से कम सजा पाने वाले लोगों की यूपी कॉप एप से डिटेल निकालता था। इसके बाद उन्हें एसपी और डीएम बनकर फोन करता था। केस से बचाने का झांसा देता था। इसके बदले में उनसे रुपए की डिमांड करता था। रक

.

नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी आईएएस को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बारी से पकड़ा। उसकी पहचान धीरेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह 10वीं फेल है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

धीरेंद्र यादव को नोएडा पुलिस ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से गिरफ्तार किया है।

धीरेंद्र यादव को नोएडा पुलिस ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से गिरफ्तार किया है।

यूपी कॉप एप से निकालता था FIR की डिटेल

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, कई दिनों से नोएडा पुलिस को फेक कॉल करके ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। नोएडा के थाना फेज-1 में दर्ज एक मुकदमे की जांच करने पर पता चला कि यूपी कॉप एप से डिटेल निकालने के बाद लोगों को फोन कर उनके साथ फ्रॉड किया जा रहा है।

ऐसे लोगों को टारगेट किया जाता है, जिन्हें मारपीट,अपहरण जैसे मामलों में सजा हुई हो। जांच करने पर धीरेंद्र यादव के बारे में पता चला। धीरेंद्र यादव ने पुलिस को बताया, वह यूपी कॉप की वेबसाइट से एफआईआर पढ़ने के बाद लोगों को डीएम और एसपी बनकर फोन करता था। उन्हें मुकदमे से बचाने का लालच देकर रुपए की डिमांड करता था।

क्यूआर कोड से मंगाता था रुपए

वह लेनदेन के लिए एक क्यूआर कोड भेजता था। अगर पीड़ित पैसे देने से मना करता था तो उनकी फाइल खोलने की धमकी देता था। रुपए मिलते ही फोन बंद कर देता था। उसने ठगी के लिए 6-7 लोगों का एक गैंग भी बना रखा था, जिसका वह खुद मास्टरमाइंड था।

ये तस्वीर यूपी कॉप एप की है। फर्जी IAS बना आरोपी इसी से डिटेल निकालकर लोगों को कॉल करता था।

ये तस्वीर यूपी कॉप एप की है। फर्जी IAS बना आरोपी इसी से डिटेल निकालकर लोगों को कॉल करता था।

3 से 5 हजार रुपए तक ट्रांसफर कराता था
धीरेंद्र यादव ने बताया, उसके गांव के करीब 7 से 8 लड़के ठगी का काम करते हैं। वे सभी सुबह के समय जंगल में चले जाते हैं। वहां पर बैठकर यूपी कॉप एप से लोगों की एफआईआर निकालते हैं। यूपी कॉप एप से ही टाइटल को देखकर यह जानकारी करते हैं कि किस प्रकार का मुकदमा किन धाराओं में लिखा गया है। जांच अधिकारी का भी नाम पता कर लेते हैं। इसके बाद अपना टारगेट फिक्स करते हैं। फोन करके पीड़ित से करीब 3,000 से 5,000 रुपए मांगते है।

धीरेंद्र यादव गैंग को एक साल से ऑपरेट कर रहा था।- (प्रतीकात्मक फोटो)

धीरेंद्र यादव गैंग को एक साल से ऑपरेट कर रहा था।- (प्रतीकात्मक फोटो)

फर्जी सिम से करते थे फोन, 20 प्रतिशत मिलता था कमीशन
धीरेंद्र यादव ने बताया, जिस सिम से कॉल की जाती है। उस सिम के धारक का नाम पता फर्जी रहता है। ये सिम गांव के ही पुष्पेन्द्र यादव से लेते थे। हर ट्रांजेक्शन में पुष्पेन्द्र का ही अकाउंट यूपीआई, क्यूआर कोड इस्तेमाल करते थे। इसके लिए उसको हर ट्रांजेक्शन पर 20% कमीशन दिया जाता था। जिस सिम का प्रयोग कर नोएडा में पीड़ित के साथ ठगी हुई। वो धीरेंद्र के गांव बरी से 40 किमी दूर अशोक कुमार के नाम पर था।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया- धीरेंद्र के बारे में पुलिस को बीते कुछ दिनों से इनपुट मिल रहे थे।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया- धीरेंद्र के बारे में पुलिस को बीते कुछ दिनों से इनपुट मिल रहे थे।

सात साल से कम सजा वाले केस पर रहती थी नजर
पुलिस के मुताबिक जिन मामलों में सजा 7 साल से कम एवं जिस केस में पीड़ित अधिक पैनिक स्थिति में हो, उन्हीं केस में कॉल की जाती थी। लोगों को भरोसे में लेने के लिए कि वह पुलिस विभाग से हैं। एफआईआर तत्काल डाउनलोड कर पीड़ित को भेज देते थे। जिससे कि उन्हें विश्वास हो जाए कि ये लोग पुलिस विभाग से हैं।

एक साल से कर रहा था ठगी
धीरेंद्र यादव ने बताया कि वह एक साल से लोगों से फोन कर ठगी कर रहा है। वह इसके पहले गाजियाबाद में लोगों को फोन करके पैसे मांग चुका है।

ये भी पढ़ें: यूपी की बस नेपाल में नदी में गिरी:14 यात्रियों की मौत, 40 से ज्यादा लोग सवार थे; पोखरा से काठमांडू जाते समय हादसा

गोरखपुर की एक बस शुक्रवार (23 अगस्त) को नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी में गिर गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। 14 की मौत हो गई है। 16 घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। उसी दौरान ये हादसा हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर