धोनी की याचिका पर पूर्व IPS अफसर को सजा: मद्रास हाईकोर्ट ने 15 दिन जेल की सजा सुनाई; IPL मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था

चेन्नई9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
धोनी ने IPS जी संपत कुमार और एक टेलीविजन चैनल ग्रुप के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया था। धोनी ने संपत के खिलाफ अवमानना ​​याचिका भी दायर की थी। - Dainik Bhaskar

धोनी ने IPS जी संपत कुमार और एक टेलीविजन चैनल ग्रुप के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया था। धोनी ने संपत के खिलाफ अवमानना ​​याचिका भी दायर की थी।

मद्रास हाईकोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ​याचिका पर शुक्रवार को रिटायर्ड IPS अफसर जी संपत कुमार को 15 दिनों की कैद की सजा सुनाई है। हालांकि सजा को 30 दिनों के लिए स्थगित रखा है। जिससे वह फैसले के खिलाफ अपील कर सकें।

2013 के दौरान हुए IPL मैच फिक्सिंग से जुड़ा है मामला
2013 में जी संपत कुमार तमिलनाडु पुलिस के CID के अफसर थे। उन्होंने 2013 IPL सट्टेबाजी मामले की शुरुआती जांच की थी। उन पर सट्‌टेबाजों को छोड़ने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगा था। इसलिए उन्हें केस से हटा दिया गया था।

संपत ने इस केस में धोनी का नाम भी शामिल किया था। इस पर धोनी ने जी संपत कुमार और एक टेलीविजन चैनल ग्रुप के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया था। धोनी ने संपत के खिलाफ अवमानना ​​याचिका भी दायर की थी। इस याचिका में संपत की ओर से सुप्रीम कोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों का हवाला दिया था।

IPL मैच फिक्सिंग केस की जांच IPS अधिकारी जी संपत कुमार को मिली थी। उस समय वे तमिलनाडु पुलिस के CID में तैनात थे।

IPL मैच फिक्सिंग केस की जांच IPS अधिकारी जी संपत कुमार को मिली थी। उस समय वे तमिलनाडु पुलिस के CID में तैनात थे।

IPS अफसर संपत ने सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी की थी
संपत कुमार ने कथित रूप से दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने 2013 IPL में मैच फिक्सिंग पर जस्टिस मुद्गल समिति की रिपोर्ट के कुछ हिस्सों को सीलबंद कवर में रखने का फैसला किया और इसे विशेष जांच दल को नहीं सौंपा।।

धोनी ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि संपत ने कहा था कि सीलबंद लिफाफे को रोकने के पीछे सुप्रीम कोर्ट का एक मकसद था।

धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन ICC ट्रॉफी जीतीं
धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप, 2013 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी जीती हैं। ऐसा करने वाले धोनी इकलौते कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 IPL ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उनके साथ रोहित शर्मा के नाम भी यह रिकॉर्ड है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स ने भी पांच ट्रॉफी जीती हैं।

इसके अलावा बतौर विकेटकीपर एक ODI मैच में सबसे ज्यादा रन (183 नाबाद) बनाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है।

धोनी की नंबर-7 जर्सी रिटायर, ये सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने अपने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं।

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने अपने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं।

धोनी की नंबर-7 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर के लिए उपलब्ध नहीं होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसे रिटायर करने का फैसला किया है। धोनी के इंटरनेशनल रिटायरमेंट के करीब 3 साल बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया। इंड‍ियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने BCCI के हवाले से यह जानकारी दी।

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर की नंबर-10 जर्सी को भी यह सम्मान मिला था। साल 2017 में सच‍िन की नंबर-10 जर्सी को भी हमेशा के लिए र‍िटायर कर दिया गया था।

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वे टेस्ट से 2014 में ही संन्यास ले चुके थे। रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों, खासकर डेब्यू करने वाले प्लेयर्स को बता दिया गया है कि वे तेंदुलकर और धोनी से जुड़े नंबरों को नहीं चुन सकते हैं।

धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के अलावा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है।

धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के अलावा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है।

90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले
धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इनमें उन्होंने 4,876 टेस्ट, 10,773 वनडे और 1,617 टी-20 रन बनाए हैं। धोनी ने IPL में अब तक 190 मैच में 4,432 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार IPL का खिताब जीता है। उन्हीं की कप्तानी में टीम ने 2023 में भी IPL जीता।

खबरें और भी हैं…