देश में मनाया जा रहा है ईद का त्योहार: अकीदतमंदों ने पढ़ी ईद की नमाज, सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाहों के आस-पास भारी सुरक्षा बल तैनात

17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रमजान के बाद आज देश में ईद मनाई जा रही है। बुधवार को (10 अप्रैल) चांद दिखाई दिया था। दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह 6:30 बजे ईद की नमाज पढ़ी गई। सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में 10 अप्रैल को ही ईद मनाई जा चुकी है। वहां मंगलवार, 9 अप्रैल चांद दिखाई दिया था।

भारत के भी कई राज्यों जैसे केरल, कश्मीर और लद्दाख में भी कल ही ईद मनाई जा चुकी है। सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाह के आस-पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कश्मीर गेट स्थित पंजा शरीफ में ईद की नमाज अता की। वहीं शाहनवाज हुसैन और गुलाम नबी आजाद ने पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद में नमाज पढ़ी और गले लग कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

खबरें और भी हैं…