देश का मानसून ट्रैकर: यूपी सहित 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; ओडिशा में 6 लोगों की बिजली गिरने से मौत; हिमाचल में यलो अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Maharashtra Gujarat Rainfall Alert | Uttarakhand Rajasthan UP Monsoon Forecast

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में बारिश का दौर जारी है। सोमवार (19 अगस्त) को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

ओडिशा में रविवार को बिजली गिरने की घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग झुलसे हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये लोग खेत में काम कर रहे थे तभी बिजली इन पर गिरी। मौसम विभाग ने 19-20 अगस्त को राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत से 18 अगस्त तक बादल फटने और बाढ़ की 51 घटनाओं में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। 33 लोग अभी भी लापता हैं। सबसे ज्यादा 22 घटनाएं लाहौल-स्पीति में हुईं। रविवार को हिमाचल में 95 सड़कें बंद रहीं। राज्य में 21 अगस्त तक अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके कारण मजनू का टीला और चौधरी फतेह सिंह मार्ग के रास्तों पर पानी भर गया। इसके बाद रूट को डायवर्ट किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.6°C दर्ज किया गया।

देशभर से बारिश की तस्वीरें…

रविवार को कोलकाता में बहुत तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया।

रविवार को कोलकाता में बहुत तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया।

दिल्ली में रविवार को बारिश ने गर्मी से लोगों की राहत दिलाई। तस्वीर कर्तव्य पथ की है।

दिल्ली में रविवार को बारिश ने गर्मी से लोगों की राहत दिलाई। तस्वीर कर्तव्य पथ की है।

20 अगस्त को 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग ने 20 अगस्त को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, तेलंगाना, कर्नाटक में भारी का अलर्ट जारी किया है।

राज्यों में मौसम का हाल…

खबरें और भी हैं…