देश का मानसून ट्रैकर: मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; UP के 22 जिले बाढ़ की चपेट में, 2 हजार मंदिर डूबे

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP North East Maharashtra Gujarat Rainfall Alert | Madhya Pradesh Uttarakhand Rajasthan UP Monsoon Forecast

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने मंगलवार को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश में बीते 5 दिन से जारी बारिश के कारण 21 जिलों में बाढ़ आई है। यहां 200 से ज्यादा गांव पानी में डूबे हुए हैं। बारिश के जुड़ी घटनाओं में बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई।

वाराणसी में 85 घाट और 2 हजार छोटे-बड़े मंदिर गंगा में डूब गए। घाट किनारे बसी कॉलोनियों में पानी भर गया। 25 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

मध्य प्रदेश में इस सीजन 40.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 8% ज्यादा है। 35 जिलों में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। यहां 100 से 195% तक पानी गिर चुका है। श्योपुर सबसे अव्वल है। यहां सामान्य की दोगुनी यानी 195% तक बारिश हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में मौसम विज्ञान बुधवार को गरज के साथ बारिश और बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सोलन जिले के कुमारहट्टी के लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण NH 5 बंद हो गया। राज्य में भारी बारिश के कारण 74 सड़कें बंद हैं।

18 सितंबर को 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग ने 18 सितंबर को राजस्थान, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देश भर से मौसम की तस्वीरें…

भिंड के गांव में बाढ़ के कारण ढहे घर से सामान निकालती लड़की।

भिंड के गांव में बाढ़ के कारण ढहे घर से सामान निकालती लड़की।

गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद वाराणसी में 85 से ज्यादा घाट पूरी तरह से डूबे हुए हैं।

गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद वाराणसी में 85 से ज्यादा घाट पूरी तरह से डूबे हुए हैं।

इस बार मानसून सामान्य से 16 अधिक दिन एक्टिव रहेगा

  • आम तौर पर मानसून की 18 सितंबर के बाद से पश्चिमी राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार इसके करीब 16 दिन और एक्टिव रहने के आसार बन रहे हैं।
  • यानी देश में सितंबर के आखिर तक तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा। प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मानसून वापसी के बाद अक्टूबर में भी बारिश की संभावना है।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून में अब तक 108 फीसदी यानी 8% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके बावजूद देश के करीब एक चौथाई यानी 185 जिलों (26%) में सूखे की स्थिति है।
  • 68 जिले ऐसे हैं, जिनमें सामान्य से 60% बारिश हुई हैं, इनमें 19 अकेले राजस्थान में हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तर प्रदेश (30 जिले), बिहार (25), झारखंड (11), ओडिशा (11), पंजाब (15) हैं।

मानसून के 16 अधिक दिन एक्टिव रहने की वजह

  • मौसम विभाग के मुताबिक, एक डिप्रेशन उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। ये उत्तराखंड की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भी होगा।
  • एक नया लो प्रेशर का एरिया साउथ बांग्लादेश के पास है, जो 2 दिन में डिप्रेशन बनेगा। यह इस सीजन का चौथा डिप्रेशन होगा। इसके चलते बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश होगी।

राज्यों की मौसम की खबरें…

खबरें और भी हैं…