देश का मानसून ट्रैकर: त्रिपुरा में 12 लोगों की मौत, 65 हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे; 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Tripura Maharashtra Gujarat Rainfall Alert | Uttarakhand Rajasthan UP Monsoon Forecast

नई दिल्ली39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हो रही है। कई इलाकों में बारिश रुकने से गर्मी-उमस भी है। मौसम विभाग (IMD) ने 23 अगस्त (शुक्रवार) को 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भारी बारिश का दौर जारी है। यहां बारिश के चलते 12 लोगों की मौत हो गई। 65 हजार से ज्यादा लोग 450 राहत शिविरों में रह रहे हैं। यहां NDRF, SDRF, BSF, असम राइफल्स, पुलिस और वॉलंटियर्स राहत-बचाव अभियान में लगे हैं।

रेवेन्यू डिपार्टमेंट के सचिव बृजेश पांडे के मुताबिक, धलाई, खोवाई, दक्षिण त्रिपुरा, पश्चिम त्रिपुरा, उत्तर त्रिपुरा और उनाकोटी जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। दो हजार से ज्यादा जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। 1952 सड़कें धंस गईं।

इधर, मध्य प्रदेश में 24 और 25 अगस्त को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, समेत 31 जिलों के लिए भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 24-26 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश की 3 फोटोज…

त्रिपुरा में भारी बारिश जारी है। पानी में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।

त्रिपुरा में भारी बारिश जारी है। पानी में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।

मध्य प्रदेश में मनकुंवर नदी के उफान पर होने से बालाघाट-नैनपुर मार्ग बंद हो गया।

मध्य प्रदेश में मनकुंवर नदी के उफान पर होने से बालाघाट-नैनपुर मार्ग बंद हो गया।

भागलपुर के नवगछिया में बांध टूट गया है। इसके चलते 6 गांव के 2 हजार लोग प्रभावित हैं।

भागलपुर के नवगछिया में बांध टूट गया है। इसके चलते 6 गांव के 2 हजार लोग प्रभावित हैं।

24 अगस्त को 10 राज्यों में 12 सेमी बारिश की संभावना

  • मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात में भारी से अतिभारी बारिश (20 सेमी) का अलर्ट है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश (12 सेमी) की संभावना है।
  • उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र के विदर्भ, अंडमान-निकोबार, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, तेलंगाना, तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश (7 सेमी) बारिश की संभावना है।

खबरें और भी हैं…