देश का मानसून ट्रैकर: तेलंगाना में 9 की मौत; आंध्र प्रदेश में 17 हजार लोगों का रेस्क्यू; MP-UP सहित 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Gujarat Delhi Uttarakhand Rainfall Alert | Rajasthan Varanasi Karnataka

नई दिल्ली48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने सोमवार (2 सितंबर) को उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सहित 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में अब तक 34.2 इंच बारिश हो चुकी है। यह मानसून सीजन के कोटे के 91% से अधिक है। अब केवल 3.1 इंच और पानी गिरते ही प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो जाएगा।

ओडिशा में रविवार को भारी बारिश हुई। गंजम जिले में टोटा साही गांव में बारिश के कारण घर ढहने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश में बीते दो दिन से भारी बारिश हो रही है। राज्य भर में 17 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इन लोगों को 100 से ज्यादा राहत शिविरों में ठहराया गया है। विजयवाड़ा जिला बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यहां बुडामेरु नदी उफान पर है। वहीं, विजयवाड़ा में कई वाहन बाढ़ में डूब गए।

सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारी बारिश ने राज्य को हिलाकर रख दिया है। विजयवाड़ा और गुंटूर शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। विजयवाड़ा-गुंटूर नेशनल हाइवे और विजयवाड़ा-हैदराबाद नेशनल हाइवे भी बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण 9 लोगों की जान गई है। एक शख्स लापता है।

तेलंगाना में 9 की मौत, खम्मन जिले के 110 गांव बाढ़ में डूबे
तेलंगाना भी भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश से जुड़ीं अलग-अलग घटनाओं में 9 लोगों की मौत हुई। भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। सूर्यपेट, भद्राद्री कोठागुडेम, महबूबाबाद और खम्मम जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हुए हैं।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम की सीमा में आने वाले ऐसे घरों को खाली कराया गया है, जिनके ढहने की आशंका है। लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि सोमवार को स्कूलों को छुट्टी रखें। मौसम केंद्र ने कहा है कि राज्य के आदिलाबाद, निजामाबाद, राजन्ना सिरसिला, यादाद्री भुवनगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, कामारेड्डी और महबूबनगर जिलों भारी बारिश की संभावना है।

3 सितंबर को 16 राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 3 सितंबर को राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की 4 तस्वीरें…

बाढ़ में डूबी हुई कार और घर के बाहर बैठी हुई लड़कियां।

बाढ़ में डूबी हुई कार और घर के बाहर बैठी हुई लड़कियां।

बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया। उन्हें राहित शिविरों में रखा गया है।

बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया। उन्हें राहित शिविरों में रखा गया है।

गर्दन तक पानी में डूबे लोग बच्चों को कंधे पर बिठाकर सड़क पार करते हुए।

गर्दन तक पानी में डूबे लोग बच्चों को कंधे पर बिठाकर सड़क पार करते हुए।

विजयवाड़ा में बारिश के कारण हालात बहुत खराब हैं। पानी में डूबे हुए वाहन।

विजयवाड़ा में बारिश के कारण हालात बहुत खराब हैं। पानी में डूबे हुए वाहन।

देशभर से बारिश और बाढ़ की तस्वीरें

तेलंगाना के कुरनूल नागनूल में नदी में डूबते हुए व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने बचाया।

तेलंगाना के कुरनूल नागनूल में नदी में डूबते हुए व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने बचाया।

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण सड़कों पर कमर तक पानी भर गया।

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण सड़कों पर कमर तक पानी भर गया।

राज्यों में मौसम का हाल

खबरें और भी हैं…