देश का मानसून ट्रैकर: उत्तराखंड में तेज बारिश, पिथौरागढ़ में काली नदी उफान पर, चमोली में लैंडस्लाइड; 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Uttarakhand Rajasthan MP Gujarat Maharashtra Rainfall Alert | North East Himachal UP Monsoon Forecast

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (14 सितंबर) को 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीन दिन से जारी बारिश के चलते काली नदी उफान पर है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे न जाएं। चमोली में लगातार बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ। इससे बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पिछले बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 34 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में पिछले दो दिन से तेज बारिश के कारण कई जिलों में पानी भर गया। सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं। भरतपुर में स्कूलों में 4 दिन की छुट्टी कर दी गई है। धौलपुर में भी अगले आदेश तक स्कूल बंद हैं।

देशभर से बारिश की 6 फोटोज…

ग्वालियर में पार्वती नदी उफान पर है। भितरवार में एक व्यक्ति को रेस्क्यू करता आर्मी का जवान।

ग्वालियर में पार्वती नदी उफान पर है। भितरवार में एक व्यक्ति को रेस्क्यू करता आर्मी का जवान।

उत्तराखंड के कई जिलों में काफी बारिश हो रही है। चंपावत में भारी बारिश के चलते चंपावत के कई इलाके डूब गए।

उत्तराखंड के कई जिलों में काफी बारिश हो रही है। चंपावत में भारी बारिश के चलते चंपावत के कई इलाके डूब गए।

दिल्ली में बारिश के चलते पेड़ गिरने के चलते एक कार डैमेज हो गई।

दिल्ली में बारिश के चलते पेड़ गिरने के चलते एक कार डैमेज हो गई।

उत्तराखंड के चमोली में काफी बारिश हो रही है। कर्णप्रयाग के 2 किमी पहले पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे बाधित हो गया।

उत्तराखंड के चमोली में काफी बारिश हो रही है। कर्णप्रयाग के 2 किमी पहले पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे बाधित हो गया।

उत्तराखंड के चंपावत में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है।

उत्तराखंड के चंपावत में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है।

यूपी में बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में पानी भर गया।

यूपी में बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में पानी भर गया।

19-25 सितंबर के बीच मानसून की वापसी संभव मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 से 25 सितंबर के बीच लौटना शुरू हो सकता है। सामान्य रूप से मानसून पश्चिमोत्तर भारत से 17 सितंबर से लौटना शुरू होता है।

मानसून सीजन 15 अक्टूबर तक पूरे भारत से खत्म हो जाता है। मौसम विभाग ने कहा कि 1 जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक देश में 836.7mm बारिश हुई। यह इस दौर में हुई सामान्य बारिश (772.5 मिमी) से 8% ज्यादा है।

15 सितंबर को 11 राज्यों में 7 सेमी बारिश का अनुमान

  • मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में बहुत भारी बारिश (12 सेमी तक) हो सकती है।
  • छत्तीसगढ़, गंगा के पास वाले पश्चिम बंगाल के इलाके, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश (7 सेमी तक) का अनुमान है।

खबरें और भी हैं…