देश का मानसून ट्रैकर: आज 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; अजमेर की फॉयसागर झील में दरार आई; MP में 12 की मौत

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Gujarat Himachal MP North East Maharashtra Rainfall Alert | Uttarakhand Rajasthan UP Monsoon Forecast

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने मंगलवार (10 सितंबर) को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश के 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मध्य प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 4 दिन बारिश होने की संभावना जताई है। क्योंकि मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के बीच से गुजर रही है।

वहीं, बीते 2 दिन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में एमपी में 12 लोगों की मौत हुई है। सोमवार को विदिशा में बेतवा नदी में 5 लोग डूबे। वहीं, सीहोर में दिगंबर जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आए एक डॉक्टर की डूबकर मौत हो गई।

राजस्थान में भी मौसम विभाग ने अगले तीन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के बाद से अजमेर का पुष्कर लेकर का जलस्तर बढ़ गया है। यहां निचले इलाके पानी में डूबे हुए हैं। सड़कों पर भी कई फीट तक पानी बह रहा है। यहां के फॉयसागर झील की दीवार में दरार आने से इसके टूटने का खतरा पैदा हो गया है।

उत्तर प्रदेश में इस मॉनसून 1 जून से 8 सितंबर तक 553.7 mm बारिश हुई, जो सामान्य 647.3 से 14 फीसदी कम है। यूपी में प्रयागराज कल सबसे गर्म रहा, तापमान 37.8°C दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश हुई, जो नॉर्मल 5.9 से 71 फीसदी कम है। मथुरा में 31 मिमी सबसे ज्यादा बारिश हुई।

देश भर से बारिश की तस्वीरें….

लखनऊ में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई।

लखनऊ में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के शाजापुर में बारिश के जातीं हुई स्कूल छात्राएं।

मध्य प्रदेश के शाजापुर में बारिश के जातीं हुई स्कूल छात्राएं।

राजस्थान के उदयपुर में फतहसागर झील का जलस्तर बढ़ा है। इसके 4 गेट खोले गए।

राजस्थान के उदयपुर में फतहसागर झील का जलस्तर बढ़ा है। इसके 4 गेट खोले गए।

11 सितंबर को देश के 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग ने 11 सितंबर को राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्यों में मौसम का हाल…

खबरें और भी हैं…