देश का मानसून ट्रैकर: आंध्र प्रदेश में बाढ़ से 4.5 लाख लोग प्रभावित, 15 मौतें; तेलंगाना में महिला वैज्ञानिक की जान गई; 20 राज्यों में अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • 4.5 Lakh People Affected By Floods In Andhra Pradesh, 15 Deaths; A Female Scientist Died In Telangana; Alert In 20 States

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 3 दिन से भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। आंध्र प्रदेश में 4.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। यहां NDRF की 20 और SDRF की 19 टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। अबतक 31238 लोगों सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इन लोगों को 166 राहत शिविरों में ठहराया गया है।

बारिश के कारण अबतक दोनों राज्यों में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना में 16 लोगों की जान गई है। इसमें एक महिला वैज्ञानिक एन अश्विनी भी शामिल हैं। वे ICAR में काम करती थीं। आंध्र प्रदेश में 15 की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश के सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में विजयवाड़ा, एनटीआर, गुंटूर, कृष्णा, एलुरु, पलनाडु, बापटला और प्रकाशम शामिल हैं। ​​​​​​

विजयवाड़ा शहर के 17 से ज्यादा इलाके पूरी तरह से जलमग्न हैं। यहां पर 8 से 10 फीट तक पानी भरा हुआ है। कुछ ऐसा ही हालत तेलंगाना का है। दोनों ही राज्यों में रेलवे ट्रैक भी बाढ़ के कारण मिट्टी के कटाव के बाद धंस गया। तेलंगाना में केसमुद्रम के पास रेलवे ट्रैक के नीचे बजरी का एक हिस्सा बाढ़ के कारण बह गया।

सिकंदराबाद मुख्यालय वाले दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के एक अधिकारी ने बताया कि जलभराव के कारण 432 ट्रेन रद्द की गई हैं। 13 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं। सोमवार दोपहर तक 139 ट्रेन का रूट बदला गया।

मौसम विभाग ने मंगलवार (3 सितंबर) को गुजरात-मध्यप्रदेश सहित 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक मध्य प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे तक राज्य पर स्ट्रॉन्ग सिस्टम का असर रहेगा।

हिमाचल प्रदेश: 100 से ज्यादा सड़कें बंद, 8 जिलों में बाढ़ का अलर्ट
सोमवार को हिमाचल प्रदेश में NH 707 समेत 109 सड़कें बंद रहीं। मौसम विभाग ने मंगलवार को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, कुल्लू और किन्नौर के बाढ़ की आशंका जताई है। साथ ही इन जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस साल बारिश से जुड़ी घटनाओं में अबतक 151 लोगों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम: सरकार की लोगों से सावधान रहने की अपील
मिजोरम सरकार ने भारी बारिश के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग ने नोटिस जारी कर रहा है कि जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलें। मिजोरम में 19 अगस्त से लगातार बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप कई स्थानों पर भूस्खलन और भूस्खलन हुआ है।

राजस्थान: अगले 5 दिन जारी रहेगी मानसून की एक्टिविटी
मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में अगले चार-पांच दिन मानसून सक्रिय रह सकता है। इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। राजस्थान में 1 जून से 2 सितंबर तक सामान्य से 49 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। मानसून सीजन के इस समयावधि में औसत बारिश 376MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 568.0 mm बारिश हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से बारिश और बाढ़ की तस्वीरें…

विजयवाड़ा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में IAF ने लोगों को खाने-पीने का सामान पहुंचाया।

विजयवाड़ा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में IAF ने लोगों को खाने-पीने का सामान पहुंचाया।

तेलंगाना के निजमाबाद में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इलाके में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

तेलंगाना के निजमाबाद में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इलाके में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विजयवाड़ा में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। लोग अपना सामान लेकर पानी से गुजरते हुए।

विजयवाड़ा में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। लोग अपना सामान लेकर पानी से गुजरते हुए।

तस्वीर विजयवाड़ा की है, बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF-SDRF की टीम लोगों का रेस्क्यू करती हुई।

तस्वीर विजयवाड़ा की है, बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF-SDRF की टीम लोगों का रेस्क्यू करती हुई।

देशभर से बारिश की तस्वीरें…

गुजरात के नदियाद में सोमवार को तेज बारिश हुई।

गुजरात के नदियाद में सोमवार को तेज बारिश हुई।

4 सितंबर 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 4 सितंबर को गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्यों की मौसम की खबरें…

खबरें और भी हैं…